Hamza Burhan Killed : पुलवामा हमले का बड़ा मास्टरमाइंड ढेर ! 40 जवानों की शहादत से था कनेक्शन, कश्मीर से पाकिस्तान गया, बना आतंकी कमांडर…जानिए कैसे पाकिस्तान में बना आतंकी कमांडर ?

Hamza Burhan Killed : 2019 के पुलवामा आतंकी हमले से जुड़े आतंकी हमजा बुरहान की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में गोली मारकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुजफ्फराबाद स्थित AIMS कॉलेज के बाहर अज्ञात हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Hamza Burhan Killed

Written by Kajal Panchal • Published on : 21 May 2026

IBN24 News Network :  हमजा बुरहान को भारत सरकार ने 2022 में UAPA के तहत आतंकवादी घोषित किया था। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार वह पुलवामा हमले से जुड़े नेटवर्क का अहम हिस्सा था और लंबे समय से पाकिस्तान में सक्रिय था।

पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड्स में माना जाता था शामिल

जांच एजेंसियों के मुताबिक, हमजा बुरहान उन आतंकियों में शामिल था जिन्हें 14 फरवरी 2019 के पुलवामा हमले की साजिश से जोड़ा गया था। इस हमले में CRPF के 40 जवान शहीद हुए थे।

Hamza Burhan Killed

हमजा का नाम कई बड़े आतंकियों के करीबी सहयोगियों में लिया जाता था। वह अबू दुजाना, अबू कासिम, बुरहान वानी और जाकिर मूसा जैसे आतंकियों के संपर्क में रहा था

कश्मीर से पाकिस्तान गया, फिर बना आतंकी कमांडर

सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, हमजा बुरहान का असली नाम अर्जुमंद गुलजार डार था। वह जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के रत्नीपोरा इलाके का रहने वाला था।

बताया जाता है कि हमजा कानूनी तरीके से वीजा लेकर पाकिस्तान गया था। वहां पहुंचने के बाद वह आतंकी संगठन अल बद्र से जुड़ गया। बाद में वह संगठन का सक्रिय सदस्य और फिर कमांडर बन गया।

भारत सरकार अल बद्र को पहले ही प्रतिबंधित आतंकी संगठन घोषित कर चुकी है।

युवाओं को आतंकी संगठन में भर्ती कराने का आरोप

जांच एजेंसियों के मुताबिक, हमजा पाकिस्तान से बैठकर कश्मीर के युवाओं को आतंकवादी संगठनों में शामिल होने के लिए उकसाता था। उस पर आतंकी फंडिंग और भर्ती नेटवर्क चलाने के आरोप भी थे।

सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि वह 2020 में CRPF जवानों पर हुए ग्रेनेड हमलों और कई आतंकी गतिविधियों में भी शामिल था।

बुरहान वानी और जाकिर मूसा का करीबी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुरहान वानी 8 जुलाई 2016 को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। उसकी मौत के बाद घाटी में लंबे समय तक हिंसा और विरोध प्रदर्शन हुए थे। इसके बाद जाकिर मूसा हिजबुल का प्रमुख चेहरा बना, लेकिन वह भी 23 मई 2019 को पुलवामा के त्राल इलाके में सुरक्षाबलों के ऑपरेशन में मारा गया था।

Hamza Burhan Killed

पुलवामा हमला: जब 40 जवान हुए थे शहीद

14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में CRPF के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था। श्रीनगर-जम्मू हाईवे के लेथपोरा इलाके में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी आदिल अहमद डार ने विस्फोटकों से भरी SUV जवानों की बस से टकरा दी थी।

धमाका इतना शक्तिशाली था कि दो बसों के परखच्चे उड़ गए और 40 जवान शहीद हो गए। बाद में NIA की जांच में सामने आया कि हमले के पीछे जैश-ए-मोहम्मद और उसका सरगना मसूद अजहर मुख्य साजिशकर्ता था।

PoK में लगातार निशाने पर आतंकी

पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान और PoK में सक्रिय कई आतंकियों की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या हो चुकी है। हमजा बुरहान की मौत को भी उसी कड़ी में देखा जा रहा है। हालांकि, अब तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। फिलहाल पाकिस्तान की स्थानीय एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।

पाकिस्तान में 4 महीने में 4 बड़े आतंकी ढेर

पुलवामा हमले से जुड़े आतंकी हमजा बुरहान की हत्या के बाद पाकिस्तान और PoK में सक्रिय आतंकियों की सुरक्षा को लेकर फिर सवाल उठने लगे हैं। पिछले 4 महीनों में पाकिस्तान में अलग-अलग आतंकी संगठनों से जुड़े 4 बड़े आतंकियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है।

Hamza Burhan Killed

ज्यादातर मामलों में अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारने या टारगेट किलिंग जैसी घटनाओं की बात सामने आई, हालांकि पाकिस्तान सरकार या स्थानीय एजेंसियों ने आधिकारिक तौर पर इन घटनाओं की पूरी पुष्टि नहीं की है।

लगातार हो रही हत्याओं से आतंकी नेटवर्क में डर

पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तान और PoK में सक्रिय कई आतंकियों की संदिग्ध मौतों ने आतंकी संगठनों के भीतर बेचैनी बढ़ा दी है।

हमजा बुरहान समेत कई बड़े नामों का इस तरह मारा जाना सुरक्षा एजेंसियों और अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

हालांकि इन घटनाओं के पीछे कौन है, इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लगातार हो रही टारगेट किलिंग्स ने पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी नेटवर्क की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Please also read this article : Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork/

Advertisement