HomeNationalफ्री राशन के लिए घर में नहीं होनी चाहिए ये 6 चीजें,...

फ्री राशन के लिए घर में नहीं होनी चाहिए ये 6 चीजें,  नहीं तो लग सकता है लाखों का जुर्माना

फ्री राशन लेना गरीबों का हक़ है। इंडिया में सरकार अपने स्तर पर हर संभव मदद गरीब परिवारों की करती आई है। जो लोग मजदूरी करते हैं, उन्हें भी एपीएल के जरिए राशन का लाभ दिया जा रहा है। देश भर में गरीबी का आंकलन कई तरीकों से किया जाता है। दिव्यांग और विधवा का कोटा अलग से तय किया गया है। फ्री राशन के लिए तीन कैटेगरी में राशन कार्ड बने हुए हैं। एक सिर्फ राशन कार्ड होता है, जो सिर्फ आईडी के काम आता है। दूसरा एपीएल होता है जो गुलाबी या सफ़ेद रंग का होता है। तीसरा पीला राशन कार्ड होता है, जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों के लिए होता है।

एपीएल और बीपीएल राशन कार्डधारकों को राज्य सरकार और केंद्र सरकार की तरफ से फ्री राशन दिया जा रहा है। फ्री राशन लेने वालों में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अपात्र होते हुए भी लिस्ट में बने हुए हैं। सरकार ने इनके लिए सख्त नियम बनाया है। अब ऐसे अपात्र लोगों पर कार्रवाई करके जुर्माना वसूला जा रहा है। अपात्र लोगों के घर की गई पड़ताल में पता लगा है कि इनके घरों में AC, कार सहित तमाम लग्जरी सुविधाएं हैं। फ्री राशन पर कार्रवाई की प्रक्रिया गाँव स्तर पर भी तेज गति से चल रही है। 27 रूपए किलो के हिसाब से जुर्माना भी वसूला जा रहा है।

सरकार द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को फ्री राशन में अनाज, तेल, चीनी और दाल दी जाती है। कोरोना काल से ही केंद्र सरकार ने भी फ्री अनाज के रूप में 5 किलो प्रति व्यक्ति कर दिया था। अब राज्य और केंद्र दोनों की तरफ से फ्री राशन दिया जा रहा है। फ्री राशन में कुछ राज्य अभी भी फिसड्डी हैं। वहां की सरकारें सिवाय अनाज के कुछ नहीं दे रही। कुछ राज्यों में इस महीने से गेंहू भी बंद कर दिया गया है। इस बार केंद्र सरकार ने गेंहू का निर्यात भी रोक दिया था। केंद्र की तरफ से भी फ्री राशन की समय सीमा बढ़ा दी गई है।

देश भर में मिलेगा फ्री राशन

वन नेशन वन राशन की योजना ने लाखों राशन कार्डधारकों के सामने मुसीबत खड़ी कर दी है। एक से अधिक जगहों पर बने राशन अब निरस्त हो जाएंगे। केंद्र के लेवल पर चलने वाले राशन कार्ड की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। इस नए नियम से नागरिक देश के किसी भी कोने से फ्री राशन ले सकता है। राशन लेने के लिए राशन कार्ड की हार्ड कॉपी भी नहीं लेकर जानी। आधार नंबर और राशन कार्ड नंबर ही काफी हैं।

ये हैं अपात्र

  • नियम और मानकों में नहीं आने वाले
  • घर में 6 बड़ी सुख सुविधा (कार/ट्रेक्टर/एसी/ प्लॉट/फ्रीज, जनरेटर) वाले लोग
  • परिवार में किसी भी सदस्य का सरकारी सेवा में होना
  • पारिवारिक की मासिक आय 3000 हजार से ज्यादा होने पर
  • APL परिवारों के लिए मासिक आय 10 हजार रूपए तय की गई है
  • एक से राशन कार्ड अलग-अलग जगहों पर होना
Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.
RELATED ARTICLES
IBN News 24

Most Popular