Financier Shot Dead in Haryana, हरियाणा में फाइनेंसर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, फाइनेंस से जोड़कर देखा जा रहा मामला
हरियाणा के झज्जर में दिनदहाड़े एक फाइनेंसर की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। ये घटना बुधवार को सुबह करीब सवा 11 बजे की है जब डीघल गांव में सांपला रोड पर स्थित बैठक में वह साथियों के साथ बैठकर ताश खेल रहा था। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। बता दें कि एक मिनट के अंदर बदमाशों ने करीब 20 राउंड फायर किए। गोलियां लगने से साहिल का शरीर पूरी तरह से छलनी हो गया था और उसकी बॉडी के कुछ पार्टस भी बाहर निकल कर गिर गए थे। गोली लगने से उसका लीवर फटकर बाहर निकल गया था।

बदमाशों ने गोलियां चलाने से पहले फायर टेस्टिंग कर पिस्टल चेक भी की। गोलियां मारने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। जब फाइनेंसर को अस्पताल में लेकर जाया गया वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान साहिल उर्फ सोनू (26 वर्ष) के रूप में हुई। एक साल पहले ही बीजेपी जॉइन की थी। साहिल की करीब एक साल पहले ही लव मैरिज हुई थी, उनकी पत्नी रोहतक में वकील है।
पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि आखिर गोलियां मारी क्यों गई, लेकिन परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना को फाइनेंस के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
पूरी प्लानिंग के बाद किया गया मर्डर
Financier Shot Dead in Haryana, हरियाणा में फाइनेंसर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, फाइनेंस से जोड़कर देखा जा रहा मामला! फाइनेंसर साहिल बैठक में बैठकर अपने साथियों के साथ ताश खेल रहाथा। पास में ही उन्होंने एक हुक्का भी रखा हुआ था। सामने आई वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बैठक में घुसते ही बदमाशों को पहले से ही साहिल की पूरी डिटेल थी। रेकी के बाद ही बदमाशों ने हत्या की प्लानिंग की।

साहिल की हत्या पर परिजनों ने क्या लगाए आरोप
परिजनों ने आरोप लगाए कि इस पूरे मामले में बड़े-बड़े फाइनेंसरों की भूमिका है। ऐसा दावा किया है कि साहिल का फंडिंग देकर मर्डर कराया गया है। साथ ही ये भी आरोप लगाया है कि उसके साथ वालों ने उसकी हत्या कराई है। परिवारवालों ने बताया कि घर से निकलने के महज 10 मिनट के भीतर ही इस वारदात को अंजाम दिया गया है।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला फाइनेंस से जुड़ी रंजिश का बताया जा रहा है। साहिल का फाइनेंस के चलते पैसे का लेन-देन भी चलता था। इसी बात को लेकर कई बार उसका कुछ करीबी लोगों के साथ विवाद हुआ था। परिवार वालों ने बताया कि गांव के कुछ युवकों के साथ साहिल का झगड़ा हुआ था। हालांकि बाद में समझौता हो गया था। अब पुलिस इन झगड़ों की भी जांच कर रही है।

पुलिस ने इस मामले को लेकर क्या कहा
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में कुछ नाम सामने आए हैं, जिनमें कुछ गांव के युवक और कुछ लोग बाहर के शामिल हैं। पूरे मामले को लेकर जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Please Read Alsi This Article : Indian Bank Recruitment for 350 Officers – सुनहरा मौका, जल्दी करें आवेदन!
पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3
Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork/
Twitter: https://x.com/IBN24Network?t=K1A8JK8CUwcgllMRYQNPOw&s=08
Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork
