Compact SUV: Compact SUV सेगमेंट में होगा धमाल, इस साल लॉन्‍च होंगी ये चार बेहतरीन गाड़ियां

0
37

Compact SUV

Compact SUV: नई दिल्‍ली। भारत में Compact SUV सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा विकल्‍प दिए जाते हैं। इसी सेगमेंट के वाहनों को देश में काफी ज्‍यादा पसंद भी किया जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं साल 2024 में कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में किस कंपनी की ओर से किस एसयूवी को लॉन्‍च किया जा सकता है।

Mahindra XUV 3XO

महिंद्रा ने कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में XUV 3XO को पेश किया है। यह एसयूवी भारतीय बाजार में 29 अप्रैल 2024 को लॉन्च होगी। कंपनी ने हाल ही में तीन टीजर जारी किए हैं। उन्होंने एसयूवी के कई फीचर्स के बारे में जानकारी दी। महिंद्रा XUV 300 के अपडेटेड वेरिएंट के तौर पर XUV 3XO को लॉन्च कर रही है। फिलहाल कंपनी इसका ICE वेरिएंट लॉन्च करने जा रही है, लेकिन कुछ समय बाद इसका इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा।

Hyundai Venue Facelift

हुंडई की ओर से भी Compact SUV सेगमेंट में वेन्‍यू को ऑफर किया जाता है। लंबे समय से यह एसयूवी भी भारतीयों की पसंद रही है। लेकिन इस साल इस एसयूवी का भी फेसलिफ्ट वेरिएंट भारत में लॉन्‍च किया जा सकता है। जिसमें डिजाइन से लेकर फीचर्स तक में बदलाव किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी के फेसलिफ्ट वेरिएंट को साल के आखिर या अगले साल की शुरूआत में लॉन्‍च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : NHPC Recruitment 2024: बिना परीक्षा NHPC में नौकरी पाने का मौका, ITI, ग्रेजुएट करें आवेदन, मिलेगी मंथली सैलरी – (indiabreaking.com)

Tata Nexon CNG

टाटा की ओर से इस सेगमेंट में नेक्‍सन एसयूवी को ऑफर किया जाता है। मौजूदा समय में कंपनी इस एसयूवी को पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक वर्जन में पेश करती है। लेकिन जल्‍द ही इसका सीएनजी वर्जन भी भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया जाएगा। कंपनी ने इसके सीएनजी वर्जन को फरवरी 2024 में हुए भारत मोबिलिटी में शोकेस किया था। जिसके बाद से उम्‍मीद की जा रही है कि इसे जल्‍द ही भारतीय बाजार में लाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से नेक्‍सन सीएनजी को सितंबर से पहले पेश किया जा सकता है।

Kia Clavis

साउथ कोरियाई कार निर्माता किआ की ओर से भी भारतीय बाजार में इस साल कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी के तौर पर क्‍लाविस को लाने की तैयारी की जा रही है। लॉन्‍च से पहले कंपनी इसकी टेस्टिंग कर रही है। जिस दौरान इसे कई बार सड़कों पर देखा जा चुका है। कंपनी अपनी इस नई एसयूवी को सोनेट और सेल्‍टॉस के बीच पोजिशन करेगी। इस एसयूवी में पैनोरमिक सनरूफ, ADAS जैसे कई फीचर्स को दिया जा सकता है।

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक: https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here