Home Political Cockroach Janata Party : 6 जून को भारत लौटेंगे CJP फाउंडर अभिजीत...

Cockroach Janata Party : 6 जून को भारत लौटेंगे CJP फाउंडर अभिजीत दिपके, आते ही क्या बड़ा करने वाले हैं ? जानिए क्या है पूरा प्लान ?

Cockroach Janata Party : सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके 6 जून को भारत लौटने वाले हैं। उनकी वापसी को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में उत्सुकता बढ़ गई है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर भारत लौटते ही अभिजीत दिपके क्या करने वाले हैं?

Cockroach Janata Party

दिपके ने अपने X अकाउंट ‘कॉकरोच इज बैक’ के जरिए बताया है कि भारत पहुंचने के बाद उनका पहला बड़ा कदम दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन होगा। इस प्रदर्शन के जरिए वे शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाने की तैयारी में हैं।

Table of Contents

क्या है अभिजीत दिपके का पूरा प्लान ?

अभिजीत दिपके के मुताबिक, भारत लौटने के बाद वे अपने समर्थकों के साथ दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे। उनका दावा है कि यह प्रदर्शन शिक्षा व्यवस्था और हालिया विवादों को लेकर होगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से इस अभियान में शामिल होने की अपील भी की है।

दिपके की वापसी ऐसे समय में हो रही है जब उनकी पहल कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। सोशल मीडिया पर CJP के इंस्टाग्राम अकाउंट के 2 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं, जिससे इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है।

कौन हैं अभिजीत दिपके ?

Cockroach Janata Party

दिपके वर्ष 2020 से 2022 तक आम आदमी पार्टी (AAP) के सोशल मीडिया रणनीतिकार भी रह चुके हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान उन्होंने डिजिटल कैंपेन और वायरल कंटेंट तैयार करने में अहम भूमिका निभाई थी।

क्यों चर्चा में है कॉकरोच जनता पार्टी ?

कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत सोशल मीडिया पर राजनीतिक और सामाजिक व्यंग्य (सटायर) के रूप में हुई थी। कुछ ही दिनों में यह अभियान लाखों लोगों तक पहुंच गया और सोशल मीडिया पर इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी।

हालांकि, CJP का X अकाउंट ब्लॉक किए जाने के बाद यह मामला कानूनी विवाद में भी पहुंच गया। दिपके ने अकाउंट ब्लॉक किए जाने के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

X अकाउंट को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई

दिल्ली हाईकोर्ट ने हाल ही में CJP के X अकाउंट से प्रतिबंध हटाने की मांग पर तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने केंद्र सरकार और X से जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई को होनी है।

दिपके का कहना है कि CJP एक व्यंग्यात्मक मंच है और यदि किसी पोस्ट पर आपत्ति है तो केवल उस पोस्ट पर कार्रवाई की जानी चाहिए, पूरे अकाउंट को ब्लॉक करना उचित नहीं है।

6 जून पर क्यों टिकी हैं सबकी निगाहें ?

अभिजीत दिपके की भारत वापसी सिर्फ एक यात्रा नहीं बल्कि एक बड़े राजनीतिक-सामाजिक संदेश के तौर पर देखी जा रही है। जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन, X अकाउंट विवाद और CJP की बढ़ती लोकप्रियता के बीच अब सभी की नजर 6 जून पर टिकी हुई है कि भारत लौटते ही दिपके अगला कदम क्या उठाते हैं और इसका असर कितना व्यापक होता है।

Please also read this article : Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork

Advertisement