BOB Govt Job Opportunity: चपरासी पदों पर भर्ती
दसवीं पास युवाओं के लिए सरकारी बैंक नौकरी का शानदार मौका है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने चपरासी (ऑफिस असिस्टेंट/प्यून) के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 3 मई 2025 से शुरू हो गए हैं और आखिरी तारीख 23 मई 2025 है। जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हैं, वे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
इस वेबसाइट पर जाने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करे: bankofbaroda.in
BOB Govt Job Opportunity: 500 पदों पर भर्ती
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने देशभर की विभिन्न शाखाओं/कार्यालयों में ऑफिस असिस्टेंट (चपरासी) के 500 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में होगा – पहले ऑनलाइन परीक्षा और फिर स्थानीय भाषा की दक्षता (लोकल वर्नैक्युलर लैंग्वेज टेस्ट) के आधार पर|

Subscribe to IBN24 NEWS NETWORK’s Facebook channel today for real-time updates!
Channel Link: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork
BOB Govt Job Opportunity: सरकारी नौकरी
बैंक ऑफ बड़ौदा ने चपरासी की यह भर्ती देशभर के राज्यों के लिए निकाली है। इसमें सबसे ज्यादा पद उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान के लिए हैं। किस राज्य में कितनी वैकेंसी निकली हैं,पूरी डिटेल्स अभ्यर्थी नीचे टेबल से देख सकते हैं।
राज्य / केंद्र शासित प्रदेश | वैकेंसी |
आंध्र प्रदेश | 22 |
असम | 04 |
बिहार | 23 |
चंडीगढ़ (UT) | 01 |
छत्तीसगढ़ | 12 |
दादरा और नगर हवेली (UT) | 01 |
दमन और दीव (UT) | 01 |
दिल्ली (UT) | 10 |
गोवा | 03 |
गुजरात | 80 |
हरियाणा | 11 |
हिमाचल प्रदेश | 03 |
जम्मू और कश्मीर | 01 |
झारखंड | 10 |
कर्नाटक | 31 |
केरल | 19 |
मध्य प्रदेश | 16 |
महाराष्ट्र | 29 |
मणिपुर | 01 |
नागालैंड | 01 |
ओडिशा | 17 |
पंजाब | 14 |
राजस्थान | 46 |
तमिलनाडु | 24 |
तेलंगाना | 13 |
उत्तर प्रदेश | 83 |
उत्तराखंड | 10 |
पश्चिम बंगाल | 14 |
कुल रिक्तियां | 500 |
BOB Govt Job Opportunity: योग्यता एवं मापदंड
बैंक ऑफ बड़ौदा में चपरासी के पद के लिए वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास की हो। साथ ही, जिस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश (UT) से आप आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा का अच्छा ज्ञान होना जरूरी है।
उम्मीदवार को उस भाषा को पढ़ना, लिखना और बोलना आना चाहिए।
योग्यता से जुड़ी और भी जानकारी पाने के लिए उम्मीदवार भर्ती का पूरा विज्ञापन ध्यान से पढ़ सकते हैं, जो बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
BOB Govt Job Opportunity: कैसे करें अप्लाई

- इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां “Career” सेक्शन में जाकर “Current Openings” पर क्लिक करें। फिर भर्ती से संबंधित लिंक खोलें।
- इसके बाद “Click here for New Registration” पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके बाकी जानकारी भरें, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- फिर अपने वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें और आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें।
- आवेदन पूरा हो जाने के बाद फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर काम आ सके।
BOB Govt Job Opportunity: आयु सीमा
1 मई 2025 को उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 26 साल होनी चाहिए। इसका मतलब है कि उम्मीदवार की जन्मतिथि 1 मई 1999 से पहले और 1 मई 2007 के बाद की नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट मिलेगी।
BOB Govt Job Opportunity: सैलरी
चपरासी के पद पर चयनित उम्मीदवारों को महीने का 19,500 रुपये से लेकर 37,815 रुपये तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा, समय-समय पर पे स्केल में बदलाव होगा। बेसिक सैलरी के अलावा, बैंक द्वारा डीए (महंगाई भत्ता), एचआरए (हाउस रेंट अलाउंस), सीसीए (सिटी कम्पेंसेटरी अलाउंस), और स्पेशल अलाउंस भी दिया जाएगा, जिससे सैलरी और बढ़ जाएगी।
BOB Govt Job Opportunity: चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और लोकल लैंग्वेज टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
BOB Govt Job Opportunity: आवेदन शुल्क
- सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
- एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, एक्स सर्विसमैन, डिस्क्रिप्शन (DISXS) और महिला उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें।
चैनल लिंक: https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3
ये भी पढ़ें– BPSSC Forest Range Officer Recruitment: बीपीएसएससी फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती शुरू, अभी करें आवेदन