Young Indian UK Mayor : हरियाणा का छोरा बना ब्रिटेन का सबसे युवा भारतीय मूल का मेयर, मां भी बनीं डिप्टी मेयर, जानिए आखिर कैसे रचा इतना बड़ा इतिहास ?

Young Indian UK Mayor : हरियाणा की मिट्टी से निकला एक युवा अब ब्रिटेन की राजनीति में नया इतिहास लिख रहा है। रोहतक से ताल्लुक रखने वाले 23 वर्षीय तुषार कुमार को ब्रिटेन की एल्स्ट्री और बोरहमवुड टाउन काउंसिल का मेयर चुना गया है। खास बात यह है कि वह ब्रिटेन में सबसे कम उम्र के भारतीय मूल के मेयर बन गए हैं। वहीं उनकी मां परवीन रानी भी हर्ट्समेरे बरो काउंसिल में डिप्टी मेयर चुनी गई हैं। एक ही परिवार के दो सदस्यों का एक साथ इस तरह राजनीति में बड़ी जिम्मेदारी संभालना चर्चा का विषय बना हुआ है।

Young Indian UK Mayor

Written by Kajal Panchal • Published on : 19 May 2026

IBN24 News Network : Tushar Kumar की यह जीत कई मायनों में खास मानी जा रही है। उन्होंने लेबर पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा और बेहद कांटे की टक्कर में जीत हासिल की। उन्हें कुल 832 वोट मिले। वोटों की दोबारा गिनती के बाद उन्हें विजयी घोषित किया गया। दिलचस्प बात यह रही कि उन्होंने अपने कंजर्वेटिव प्रतिद्वंद्वी को केवल एक वोट से हराया।

पहले भी बना चुके हैं रिकॉर्ड

यह पहली बार नहीं है जब तुषार ने ब्रिटेन में भारतीय समुदाय का नाम रोशन किया हो। इससे पहले मई 2023 में वह ब्रिटेन के सबसे कम उम्र के भारतीय मूल के पार्षद बने थे। उस समय उनकी उम्र केवल 20 साल थी और वह King’s College London में पढ़ाई कर रहे थे। अब महज तीन साल के भीतर उन्होंने मेयर पद तक पहुंचकर नया रिकॉर्ड बना दिया है।

Young Indian UK Mayor

तुषार ने राजनीति में बीएससी की पढ़ाई की है और अब वह सितंबर से University College London में पॉलिटिकल इकॉनमी में मास्टर डिग्री शुरू करने वाले हैं। पढ़ाई के साथ-साथ राजनीति में उनकी सक्रियता युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है।

मां-बेटे की जोड़ी बनी चर्चा का केंद्र

तुषार की सफलता के साथ उनकी मां Parveen Rani की उपलब्धि ने भी इस परिवार को सुर्खियों में ला दिया है। परवीन रानी को हर्ट्समेरे बरो काउंसिल में डिप्टी मेयर चुना गया है। मां और बेटे दोनों का एक साथ ब्रिटेन की स्थानीय राजनीति में अहम पदों पर पहुंचना भारतीय समुदाय के लिए गर्व का पल माना जा रहा है।

Young Indian UK Mayor

तुषार का कहना है कि उनकी मां ने हमेशा उन्हें अपनी भारतीय संस्कृति और विरासत से जुड़े रहने की सीख दी। यही वजह है कि ब्रिटेन में रहते हुए भी उन्होंने भारतीय त्योहारों और परंपराओं को बढ़ावा देने का काम किया।

रोहतक से ब्रिटेन तक का सफर

तुषार मूल रूप से हरियाणा के Rohtak के रहने वाले हैं। वह 10 साल की उम्र तक रोहतक में ही रहे। इसके बाद उनका परिवार यूके शिफ्ट हो गया। उनके माता-पिता शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। विदेश में बसने के बावजूद परिवार ने भारतीय मूल्यों और संस्कृति को हमेशा प्राथमिकता दी।

बतौर काउंसलर तुषार ने अपने क्षेत्र में दीवाली समारोह की शुरुआत करवाई थी, जो अब हर साल आयोजित होने वाला बड़ा कार्यक्रम बन चुका है। इससे भारतीय समुदाय के बीच उनकी पहचान और मजबूत हुई।

युवाओं के लिए प्रेरणा

तुषार कुमार की कहानी यह दिखाती है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत लगातार की जाए तो दुनिया के किसी भी मंच पर पहचान बनाई जा सकती है। बेहद कम उम्र में राजनीति में बड़ी सफलता हासिल कर उन्होंने न सिर्फ हरियाणा बल्कि पूरे भारतीय समुदाय का नाम रोशन किया है।

Please also read this article : Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork/

Advertisement