
CBSE Revaluation Charges Reduced : Central Board of Secondary Education ने Class 12 छात्रों के लिए Re-Evaluation और Answer Sheet Verification प्रक्रिया को लेकर बड़ा बदलाव किया है। OSM (On Screen Marking) मूल्यांकन प्रणाली को लेकर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों की बढ़ती शिकायतों के बाद बोर्ड ने पोस्ट-रिजल्ट सुविधाओं की फीस में भारी कटौती कर दी है। अब छात्र सिर्फ 25 रुपये प्रति प्रश्न देकर अपनी कॉपी दोबारा जांच के लिए भेज सकेंगे। वहीं scanned copy और verification फीस भी घटाकर 100 रुपये कर दी गई है।

Written by Kajal Panchal • Published on : 18 May 2026
IBN24 News Network : दरअसल, CBSE ने इस साल पहली बार Class 12 की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए OSM यानी On Screen Marking सिस्टम लागू किया था। बोर्ड का कहना था कि इससे मूल्यांकन प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता, सटीकता और गोपनीयता आएगी। लेकिन रिजल्ट जारी होने के बाद कई छात्रों ने उम्मीद से कम अंक मिलने की शिकायत की। सोशल मीडिया पर भी OSM सिस्टम को लेकर लगातार सवाल उठने लगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई शिक्षकों को भी OSM प्रक्रिया के दौरान तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा। यहां तक कि ट्रेनिंग फेज में भी दिक्कतें सामने आई थीं। ऐसे में CBSE पर छात्रों के लिए Re-Evaluation प्रक्रिया को आसान और सस्ता बनाने का दबाव बढ़ गया था।

OSM यानी On Screen Marking एक डिजिटल मूल्यांकन प्रक्रिया है, जिसमें परीक्षक छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं को स्क्रीन पर जांचते हैं। बोर्ड का दावा है कि इससे मूल्यांकन में सटीकता, गोपनीयता और तेजी आती है।
हालांकि रिजल्ट जारी होने के बाद कई छात्रों ने सोशल Media पर उम्मीद से कम अंक मिलने की शिकायतें कीं। कुछ छात्रों और अभिभावकों ने OSM प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। लगातार बढ़ती शिकायतों के बाद CBSE ने फीस कम करने का फैसला लिया।
पहले फीस को लेकर भी हुआ था विवाद

CBSE ने 15 मई 2026 को Re-Evaluation प्रक्रिया को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया था। उस समय Answer Sheet की scanned copy लेने के लिए 700 रुपये और verification के लिए 500 रुपये फीस तय की गई थी। वहीं Re-Evaluation के लिए 100 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क रखा गया था।
इतनी ज्यादा फीस को लेकर छात्रों और अभिभावकों ने नाराजगी जताई थी। कई छात्रों का कहना था कि इतनी महंगी प्रक्रिया हर किसी के लिए संभव नहीं है। इसके बाद बोर्ड ने फीस में संशोधन करने का फैसला लिया।
अब कितनी देनी होगी फीस ?
Evaluated Answer Book की Scanned Copy
- आवेदन तिथि: 19 मई 2026 से 22 मई 2026
- पुरानी फीस: 700 रुपये
- नई फीस: 100 रुपये
Verification of Issues Observed
- आवेदन तिथि: 26 मई 2026 से 29 मई 2026
- पुरानी फीस: 500 रुपये
- नई फीस: 100 रुपये
Re-Evaluation
- पुरानी फीस: 100 रुपये प्रति प्रश्न
- नई फीस: 25 रुपये प्रति प्रश्न
अंक बढ़ने पर फीस होगी वापस
स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय के सचिव Sanjay Kumar ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि छात्रों को अब कम शुल्क में अपनी उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही यदि Re-Evaluation या Verification के बाद छात्र के अंक बढ़ते हैं तो बोर्ड फीस भी वापस करेगा।
छात्रों को मिलेगा बड़ा फायदा
फीस में भारी कटौती के बाद अब ज्यादा छात्र अपनी कॉपियों की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकेंगे। पहले अधिक शुल्क के कारण कई छात्र चाहकर भी आवेदन नहीं कर पा रहे थे। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला उन छात्रों के लिए राहत लेकर आया है जो अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं और उन्हें मूल्यांकन में गलती की आशंका है।
CBSE ने क्या कहा ?
CBSE ने कहा कि बोर्ड एक पारदर्शी, निष्पक्ष और छात्र-हितैषी मूल्यांकन प्रणाली बनाए रखने के लिए लगातार तकनीक का उपयोग कर रहा है। बोर्ड ने स्कूलों से भी कहा है कि वे इस जानकारी को जल्द से जल्द छात्रों और अभिभावकों तक पहुंचाएं ताकि कोई भी छात्र आवेदन की अंतिम तिथि मिस न करे।
Please also read this article : https://indiabreaking.com/neet-paper-leak-arrest/
शिक्षा
Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव
Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork
पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork/