CBSE 12th Result 2026 : पिछले साल से 3.19% गिरा रिजल्ट, 85.20% छात्र पास, ऐसे चेक करें रिजल्ट

CBSE 12th Result 2026 : CBSE ने बुधवार दोपहर कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार कुल पास प्रतिशत 85.20% रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 3.19 प्रतिशत कम है। छात्र अब results.cbse.nic.in समेत कई आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।

CBSE 12th Result 2026

2023 के मुकाबले भी कम रहा पास प्रतिशत, DigiLocker और results.cbse.nic.in पर ऐसे चेक करें मार्कशीट

Written by Kajal Panchal • Published on : 12 May 2026

IBN24 News Network : देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार दोपहर कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम के छात्र अब अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

इस वर्ष कुल 17,80,365 छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 17,68,968 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 15,07,109 छात्र सफल घोषित किए गए। कुल पास प्रतिशत 85.20% दर्ज किया गया, जो पिछले साल के 88.39% के मुकाबले 3.19 प्रतिशत अंक कम है। वहीं 2023 में पास प्रतिशत 87.33% था, यानी इस बार का रिजल्ट पिछले तीन वर्षों में सबसे कम रहा।

लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026

CBSE के आंकड़ों के अनुसार, इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 6.73 प्रतिशत अधिक दर्ज किया गया।

किस क्षेत्र का रिजल्ट सबसे बेहतर ?

तिरुवनंतपुरम (Trivandrum) क्षेत्र का पास प्रतिशत सबसे अधिक 95.62% रहा। प्रयागराज क्षेत्र का परिणाम सबसे कम 72.43% दर्ज किया गया।

17 फरवरी से 10 अप्रैल तक हुई थीं परीक्षाएं

CBSE कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा भारत और विदेशों के विभिन्न केंद्रों पर एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक कराई गई थी।

इस बार डिजिटल तरीके से हुई कॉपियों की जांच

CBSE 12th Result 2026

CBSE ने इस वर्ष मूल्यांकन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए On Screen Marking सिस्टम लागू किया। इसके तहत छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं को स्कैन कर सुरक्षित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया गया, जहां शिक्षकों ने डिजिटल माध्यम से कॉपियों की जांच की।

बोर्ड का मानना है कि इस पहल से मूल्यांकन प्रक्रिया अधिक तेज, पारदर्शी और सटीक बनी है। साथ ही फिजिकल कॉपियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेजने की प्रक्रिया भी कम हुई।

पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी ?

बोर्ड के नियमों के अनुसार छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। जिन विषयों में प्रैक्टिकल या इंटरनल असेसमेंट शामिल है, उनमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग न्यूनतम अंक लाना अनिवार्य होता है।

इन वेबसाइट्स पर चेक करें रिजल्ट

छात्र नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स और ऐप्स के जरिए अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

इसके अलावा छात्र DigiLocker, UMANG App और SMS सेवा के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें CBSE 12th Result 2026

  1. आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।
  2. “CBSE Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  3. रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें।
  4. Submit बटन पर क्लिक करें।
  5. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
  6. भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

रिजल्ट के बाद क्या होगा ?

रिजल्ट जारी होने के बाद CBSE छात्रों के लिए कई महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं शुरू करेगा, जिनमें शामिल हैं:

  • मार्क्स वेरिफिकेशन।
  • उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी प्राप्त करना।
  • री-इवैल्यूएशन आवेदन।
  • कंपार्टमेंट परीक्षा आवेदन।

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर लगातार नजर बनाए रखें ताकि रिजल्ट और आगे की प्रक्रिया से जुड़ी हर अपडेट समय पर मिल सके।

Please also read this article : Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork/

Advertisement