HomeOthersLate night police encounter in Kaithal: इनामी बदमाश के पैर में लगी...

Late night police encounter in Kaithal: इनामी बदमाश के पैर में लगी गोली, एक करोड़ की फिरौती मामले से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

Late night police encounter in Kaithal: इनामी बदमाश के पैर में लगी गोली, एक करोड़ की फिरौती मामले से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार — जिले में देर रात पुलिस और एक इनामी बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पहले से ही 5,000 रुपये के इनाम पर वांछित था और हाल ही में एक दुकानदार से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में भी शामिल था।

Late night police encounter in Kaithal: इनामी बदमाश के पैर में लगी गोली, एक करोड़ की फिरौती मामले से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

मामले पर क्या बोले कैथल एसपी ?

Late night police encounter in Kaithal: इनामी बदमाश के पैर में लगी गोली, एक करोड़ की फिरौती मामले से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार! कैथल के एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने प्रेस वार्ता में बताया कि 4 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे गुहला-चीका क्षेत्र के चानना रोड स्थित “गिल मोबाइल” शॉप पर दो अज्ञात युवकों ने मोटरसाइकिल पर आकर फायरिंग की थी। हमलावरों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए थे। इस संबंध में थाना चीका में मामला दर्ज किया गया था।

मामले की जांच के लिए स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। एएसआई तरसेम की टीम ने गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुरुक्षेत्र के कीर्ति नगर निवासी आरोपी रजत को काबू किया।

Late night police encounter in Kaithal: इनामी बदमाश के पैर में लगी गोली, एक करोड़ की फिरौती मामले से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

एसपी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी रजत किसी नई वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इसी सूचना पर 14 अप्रैल की रात पुलिस टीम ने ढांड क्षेत्र में दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी बाइक पर भागने लगा और केएमपी-152डी पुल के पास उसने पुलिस टीम पर करीब चार राउंड फायरिंग कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल कैथल में भर्ती कराया गया है।

आरोपी पर पहले भी है आपराधिक मामले दर्ज

Late night police encounter in Kaithal: इनामी बदमाश के पैर में लगी गोली, एक करोड़ की फिरौती मामले से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार! पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी पिस्तौल (.32 बोर), दो जिंदा कारतूस और चार खाली खोल बरामद किए हैं। रजत पर हरियाणा पुलिस द्वारा 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उसके खिलाफ पहले से ही कुरुक्षेत्र और करनाल जिलों में दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जिला पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

Please Read Alsi This Article : Blast in Karnal करनाल के सूरज नगर में अवैध पटाखा फैक्टरी में भीषण ब्लास्ट, मासूम बच्ची घायल

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork/

Twitter: https://x.com/IBN24Network?t=K1A8JK8CUwcgllMRYQNPOw&s=08

Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.
RELATED ARTICLES
IBN News 24

Most Popular