Why We Celebrate Women Day: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को पूरे विश्व में मनाया जाता है, जो महिलाओं के अधिकारों, समानता और उपलब्धियों को सम्मान देने का दिन है। इसी मौके पर हम आपको एक ऐसे ऐतिहासिक पल के बारे में बता रहे हैं जब महिलाओं ने अपनी शक्ति का जबरदस्त प्रदर्शन किया था।
Subscribe to IBN24 NEWS NETWORK’s Facebook channel today for real-time updates!
Channel Link: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork

Why We Celebrate Women Day: जब महिलाओं ने काम करना बंद कर दिया
बात 24 अक्टूबर 1975 की है, जब आइसलैंड की महिलाओं ने अपने अधिकारों के लिए ऐतिहासिक हड़ताल कर दी। इस दिन उन्होंने न तो ऑफिस का काम किया, न ही घर के कामकाज में हाथ बंटाया। पूरे देश की महिलाएं सड़क पर उतर आईं, जिससे बैंक, स्कूल, फैक्ट्रियां और कई दुकानें तक बंद करनी पड़ीं।
Why We Celebrate Women Day: मच गई थी हलचल
पुरुषों को घर की जिम्मेदारियां संभालनी पड़ीं, जिससे उनकी हालत खराब हो गई। बच्चे संभालने में दिक्कत आई, खाना बनाने तक में परेशानी हुई, जिससे इस दिन को ‘लॉन्ग फ्राइडे’ कहा जाने लगा। इस विरोध का इतना असर हुआ कि आइसलैंड सरकार को जेंडर इक्वालिटी पर बड़े सुधार करने पड़े।

Why We Celebrate Women Day: सोशल मीडिया पर उठा महिला शक्ति का सवाल
आज भी सोशल मीडिया पर इस ऐतिहासिक दिन को याद किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, “महिला है तो संसार है!” वहीं, दूसरे ने कहा, “स्त्री के बिना घर अधूरा है!” महिलाओं की ताकत और उनकी भूमिका को समझना ही इस दिवस का असली उद्देश्य है।
Why We Celebrate Women Day: महिलाओं ने अपनी शक्ति का जबरदस्त प्रदर्शन किया
महिलाओं ने समय-समय पर अपनी शक्ति और सामर्थ्य का जबरदस्त प्रदर्शन किया है। इतिहास गवाह है कि जब भी महिलाओं ने अपने हक और अधिकारों के लिए आवाज उठाई, समाज में बड़ा बदलाव देखने को मिला। चाहे वो आइसलैंड की 1975 की हड़ताल हो या भारत में नारी सशक्तिकरण की पहल, महिलाओं ने यह साबित किया कि वे केवल घर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। जब महिलाओं ने एक दिन के लिए काम बंद किया, तो पूरे समाज को उनकी अनिवार्यता का एहसास हुआ।
पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक: https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3
ये भी पढ़ें- Top Affordable Safety Cars: 5-Star Safety Rating Cars कम कीमत में सुरक्षित और शानदार फीचर्स वाली कारें