42 Inspectors Transferred in Haryana : हरियाणा पुलिस मुख्यालय ने प्रशासनिक आवश्यकताओं और जनहित को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। पुलिस महानिदेशक (DGP) कार्यालय द्वारा जारी आदेशों के अनुसार राज्यभर में 42 पुलिस इंस्पेक्टरों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया गया है। इन अधिकारियों को विभिन्न जिलों और विशेष इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Written by Kajal Panchal • Published on : 5 June 2026
IBN24 News Network : पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी ट्रांसफर सूची में करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पलवल, सोनीपत, गुरुग्राम समेत कई जिलों के इंस्पेक्टर शामिल हैं। कुछ अधिकारियों को जिला पुलिस से हटाकर विशेष शाखाओं और अपराध जांच इकाइयों में नियुक्त किया गया है, जबकि कई अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग दी गई है।
गुरुग्राम और सोनीपत में सबसे ज्यादा बदलाव
जारी सूची के अनुसार गुरुग्राम और सोनीपत जिलों में सबसे अधिक फेरबदल देखने को मिला है। गुरुग्राम से चार और सोनीपत से चार इंस्पेक्टरों को अलग-अलग इकाइयों एवं जिलों में स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और पलवल में भी कई अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।
पुलिस विभाग का मानना है कि इस बदलाव से प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित होगा और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा।
तत्काल प्रभाव से लागू होंगे आदेश

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी सेविंग्राम में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जल्द से जल्द अपने नए कार्यस्थलों पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करें।
कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की रणनीति
पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार यह व्यापक फेरबदल राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने, अपराध नियंत्रण को प्रभावी करने तथा विशेष जांच इकाइयों की कार्यक्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है। विभाग का मानना है कि अनुभवी अधिकारियों की नई तैनाती से पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

हरियाणा पुलिस द्वारा किए गए इस बड़े प्रशासनिक बदलाव को आगामी समय में विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और परिणामोन्मुख बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Please also read this article : Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव
Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork
पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork





