HomeOthersअजब-गजब : 23 वर्षीय लड़का बना करोड़पति, 17 साल की उम्र से...

अजब-गजब : 23 वर्षीय लड़का बना करोड़पति, 17 साल की उम्र से कर रहा था ये काम

कुछ लोगों को शेयर बाजार में पैसा लगाने से डर लगता है, मगर कुछ लोग इसमें जोखिम लेकर पैसा लगाते हैं। जोखिम लेकर इसलिए क्योंकि शेयर बाजार काफी अस्थिर निवेश ऑप्शन है। यहां काफी उतार-चढ़ाव रहता है। इसमें निवेश के लिए काफी सावधानी, रिसर्च, ज्ञान और धैर्य चाहिए। इन चीजों के साथ निवेश करने वाले लोग कामयाबी हासिल करते हैं। जैसे कि एक 23 वर्षीय लड़के ने की है।

शेयरों से कमाए करोड़ों रु

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया के दिग्गज निवेशकों में वॉरेन बफेट, बेंजामिन ग्राहम, जॉर्ज सोरोस, राकेश झुनझुनवाला और राधाकिशन दमानी शामिल हैं। ये वे लोग हैं, जिन्होंने शेयर बाजार से पैसा कमाया है। इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है। ये हैं संकर्ष चंदा। हैदराबाद के संकर्ष 23 वर्षीय हैं। वे भारतीय शेयर बाजार में 17 साल की उम्र में निवेश कर रहे हैं। उन्होंने इससे करोड़ों कमाए और अब उनकी दौलत करीब 100 करोड़ रु है।

शुरू किया अपना स्टार्टअप

23 वर्षीय संकर्ष ने इतनी कम आयु में एक स्टार्टअप भी शुरू किया है। ये एक फिनटेक स्टार्टअप है। उनका स्टार्टअप स्टॉक, म्यूचुअल फंड और बॉन्ड में निवेश करने में लोगों की मदद करता है। स्वोबोधा इन्फिनिटी इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड उनके स्टार्टअप का नाम है। 2017 में उन्होंने ये कंपनी शुरू की थी। इसे उन्होंने 8 लाख रुपये के निवेश के साथ शुरू किया था।

छोड़ दी पढ़ाई

एक रिपोर्ट के अनुसार संकर्ष ने स्टॉक ट्रेडिंग पर पूरा ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी। वे बीटेक सेकंड ईयर में थे। उनके स्टार्टअप में 35 लोग काम करते हैं। वे हैदराबाद के स्लेट द स्कूल से 12वीं कक्षा पास करने के बाद 2016 में शेयर बाजार में निवेश करने लगे थे। उन्होंने केवल 2,000 रुपये से शुरुआत की थी। आगे चल कर उन्होंने बाजार में और पैसा लगाया और खूब कमाया भी।

1.5 लाख रु से बनाए 13 लाख रु

संकर्ष के अनुसार उन्होंने पहले दो सालों के दौरान लगभग 1.5 लाख रुपये का निवेश किया। दो साल में ये पैसा करीब 13 लाख रुपये हो गया। उन्होंने 2017 में अपनी कंपनी शुरू की। इसी 13 लाख रु में से उन्होंने कंपनी के लिए 8 लाख रुपये के शेयर बेच दिए। बाकी पैसा निवेश रखा। वे अपनी कमाई से स्टार्टअप के माध्यम से निवेश करना जारी रखे रहे।

100 करोड़ रु के मालिक

आज संकर्ष की कुल संपत्ति 100 करोड़ रुपये की है। इसमें उनके शेयर बाजार का निवेश सहित कंपनी की वैल्यू भी शामि है। बता दें कि 14 साल की उम्र में संकर्ष ने अमेरिकी अर्थशास्त्री बेंजामिन ग्राहम का एक लेख पढ़ा। इस लेख को पढ़ कर उनकी रुचि शेयर बाजार में बढ़ी। उन्होंने जो लोग मनी और निवेश के बारे में सीखना चाहते हैं उन्हें तीन किताबें पढ़ने की सलाह देते हैं। इनमें द इंटेलिजेंट इंवेस्टर, सिक्योरिटी एनालिसिस और द फर्स्ट थ्री मिनट्स ऑफ यूनिवर्स शामिल हैं। संकर्ष को अंतरिक्ष विज्ञान में भी दिलचस्पी है और उन्होंने एक एयरोस्पेस प्रौद्योगिकी स्टार्टअप स्टारडॉर लॉन्च किया है। ये अंतरिक्ष गतिशीलता तकनीक और गहरे अंतरिक्ष अन्वेषण में शामिल होने जा रहा है।

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.
RELATED ARTICLES
IBN News 24

Most Popular