Home Crime Smuggler arrested: नशा तस्कर को प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों की खेप देने वाले...

Smuggler arrested: नशा तस्कर को प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों की खेप देने वाले दो तस्कर गिरफ्तार

Smuggler arrested

करनाल 11 नवम्बर 2024 को जिला पुलिस की एंटी नारकोटीक सेल टीम द्वारा थाना कुन्जपुरा में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं में दर्ज मामले में जांच को आगे बढ़ाते हुए मामले में पहले से गिरफतार आरोपी के बताए अनुसार उसे नशे की खेप देने वाले आरोपी युमेर उर्फ उमेर आलम पुत्र मोहम्मद आलिम वासी अजमेरी बाग कोटला, साहरनपूर यु.पी. को 10 नवम्बर 2024 को करनाल से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस पूछताछ पर आरोपी द्वारा अपने एक अन्य साथी तस्कर आरोपी मोहम्मद रजी पुत्र अजीम अख्तर वासी इन्द्रा चौंक मन्सूर कालोनी, साहरनपूर के संबंध में खुलासा किया, जिससे वह नशे की खेप मंगवाता था, उसेे भी पुलिस टीम द्वारा साहरनपूर यु.पी. से गिरफ्तार कर लिया गया।

इस संबंध में एंटी नारकोटीक सेल इन्चार्ज उप निरीक्षक हिम्मत सिंह ने बताया कि मामले में पहले से गिरफ्तार आरोपीयों 1. शाहरूख व 2. साजीद द्वारा उक्त आरोपीयों के संबंध में खुलासा किया गया था। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपीयों को आज माननीय अदालत के सामने पेश किया गया, जहां से आरोपी युमेर उर्फ उमेर आलम को जेल भेज दिया गया व आगामी जांच हेतू आरोपी मोहम्मद रजी का 02 दिन रिमांड हासिल किया गया।

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का Facebook चैनल आज ही सब्सक्राइब करें।

चैनल लिंक: https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

Advertisement