Science and Mathematics Specialist Vacancy Haryana : हरियाणा शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में विज्ञान और गणित शिक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए जिला विज्ञान विशेषज्ञ (District Science Specialist) और जिला गणित विशेषज्ञ (District Mathematics Specialist) के पद सृजित किए हैं। विभाग ने इन पदों पर नियुक्ति के लिए नियमित रूप से कार्यरत पीजीटी शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक शिक्षक 19 जून 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

Written by Kajal Panchal • Published on : 16 June 2026
IBN24 News Network : शिक्षा विभाग के अनुसार प्रदेश के 22 जिलों में जिला विज्ञान विशेषज्ञ तथा 21 जिलों में जिला गणित विशेषज्ञ के पद भरे जाएंगे। कुल 43 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। हालांकि विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवश्यकता के अनुसार रिक्तियों की संख्या में परिवर्तन किया जा सकता है।
कौन कर सकता है आवेदन ?

इन पदों के लिए केवल हरियाणा के सरकारी स्कूलों में नियमित रूप से कार्यरत भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और गणित विषय के पीजीटी शिक्षक आवेदन करने के पात्र होंगे।
आवेदकों के लिए निम्नलिखित शर्तें निर्धारित की गई हैं:
- संबंधित विषय में कम से कम 5 वर्ष का शिक्षण अनुभव होना चाहिए।
- अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ आवश्यक है।
- किसी भी प्रकार की विभागीय जांच, चार्जशीट या अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित नहीं होनी चाहिए।
लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन
चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले अभ्यर्थियों को 40 अंकों की रीजनिंग आधारित लिखित परीक्षा देनी होगी। परीक्षा का स्वरूप इस प्रकार रहेगा:

- 20 अंक – विषय संबंधित प्रश्न
- 10 अंक – विश्लेषणात्मक क्षमता (Analytical Ability)
- 10 अंक – सामान्य जागरूकता (General Awareness)
परीक्षा की अवधि 60 मिनट निर्धारित की गई है।
इसके बाद मुख्यालय स्तर पर गठित समिति द्वारा 10 अंकों का विषय आधारित इंटरव्यू लिया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
तीन वर्ष का रहेगा कार्यकाल
चयनित शिक्षकों की नियुक्ति प्रारंभिक रूप से 3 वर्ष के लिए की जाएगी। यदि कार्य प्रदर्शन संतोषजनक पाया जाता है तो कार्यकाल को एक वर्ष के लिए और बढ़ाया जा सकता है।
विभाग ने आवेदन लिंक शिक्षकों के एमआईएस (MIS) लॉगिन पर उपलब्ध कराया है।
ये शिक्षक नहीं कर सकेंगे आवेदन
शिक्षा विभाग ने कुछ श्रेणियों के शिक्षकों को आवेदन प्रक्रिया से बाहर रखा है।

शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा लाभ
शिक्षा विभाग का मानना है कि जिला स्तर पर विज्ञान और गणित विशेषज्ञों की नियुक्ति से विद्यार्थियों की विषयगत समझ बेहतर होगी। साथ ही शिक्षकों को शैक्षणिक मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और नवीन शिक्षण तकनीकों के उपयोग में सहायता मिलेगी, जिससे सरकारी स्कूलों में विज्ञान और गणित शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।
Please also read this article : Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव
Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork





