HomeCitizen NewsRaghav chadha announced joining BJP,  कहा – सही पार्टी में गलत आदमी

Raghav chadha announced joining BJP,  कहा – सही पार्टी में गलत आदमी

Raghav chadha announced joining BJP,  कहा – सही पार्टी में गलत आदमी आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है क्योंकि पार्टी का बड़ा चेहरा रहे राघव चड्ढा ने अपने राज्यसभा के 6 साथियों के साथ AAP छोड़ दी है। राघव के साथ आप छोड़ने वाले साथियों में संदीप पाठक, अशोक मित्तल, विक्रम साहनी, स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह और राजिंदर गुप्ता का नाम भी है।

प्रेंस कॉन्फ्रेंस कर राघव चड्ढा ने क्या कहा ?

Raghav chadha announced joining BJP,  कहा – सही पार्टी में गलत आदमी दरअसल, शुक्रवार को राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उनके साथ अशोक मित्तल और संदीप पाठक भी थे। इस दौरान ही उन्होंने राघव चड्ढा ने ऐलान किया कि आम आदमी पार्टी छोड़ रहे हैं, और वे सभी बीजेपी में जाएंगे। राघव और उनके साथियों ने उस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है।

साथ ही ये भी कहा, ‘आप लोग पिछले एक साल से मुझसे पूछ रहे थे कि राघव जी आप पार्टी की गतिविधियों से दूर क्यों हैं? पार्टी से किनारा क्यूं कर लिया?  तब मैं कुछ बोलता नहीं था. मैं प्रयास कर रहा था कि चीजें बेहतर हों. लेकिन आज मैं आपको असल कारण बताता हूं कि क्यों मैंने अपने आप को पार्टी की गतिविधियों से अलग कर लिया? उसका कारण ये है कि मैं उनके गुनाह में शामिल नहीं होना चाहता था. मैं उनकी दोस्ती के काबिल नहीं था. क्योंकि मैं उनके गुनाह में शामिल नहीं था. आज हम एक ऐसे मोड़ पर खड़े हैं, जिसमें हमारे पास सिर्फ दो ही ऑप्शन्स थे. दो विकल्प थे. या तो हम राजनीति छोड़ दें और जो पिछले 15-16 साल हमने सार्वजनिक जीवन में काम किया, उसे त्याग दें या फिर हम अपने अनुभव को, अपने स्किल्स को और अपनी ऊर्जा और एनर्जी को लेकर पॉजिटिव पॉलिटिक्स करें.

दो तिहाई राज्यसभा सदस्य होंगे भाजपा में शामिल

Raghav chadha announced joining BJP,  कहा – सही पार्टी में गलत आदमी राघव चड्ढा ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर कहा, ‘हमने ये डिसाइड किया है कि आम आदमी पार्टी के दो तिहाई राज्यसभा के सदस्य ने बीजेपी में शामिल होने की कार्रवाई शुरू कर दी है. राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के 10 सदस्य हैं. दो तिहाई से ज्यादा सांसद इस मुहीम में हमारे साथ हैं. उन्होंने हस्ताक्षर भी कर दिए हैं और आज सुबह हमने राज्यसभा चेयरमैन को  तमाम डॉक्यूमेंटेशन जो जरूरी कागजी कार्रवाई होती है, जो सिग्नेचर वाली लेटर होती है, उसे सबमिट कर दिया है. हम तीन लोग आपके सामने बैठे हैं. इसके अलावा वर्ल्ड क्लास क्रिकेटर हरभजन सिंह हैं, राजेंद्र गुप्ता जी है, विक्रम साहनी जी हैं, स्वाति मालिवाल जी हैं और अशोक जी, संदीप जी और मैं. ‘

आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना

Raghav chadha announced joining BJP,  कहा – सही पार्टी में गलत आदमी राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, “जिस AAP को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और अपनी जवानी के 15 साल दिए, वह अब अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिकता से भटक गई है. अब यह पार्टी देश के हित में नहीं, बल्कि अपने निजी फायदे के लिए काम करती है. पिछले कुछ सालों से, मुझे यह महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं. इसलिए, आज हम यह घोषणा करते हैं कि मैं AAP से खुद को अलग कर रहा हूं और जनता के करीब जा रहा हूं.’

आप ने राघव को उपनेता पद से हटाया

Raghav chadha announced joining BJP बता दें कि दो अप्रैल को आम आदमी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में उपनेता पद से हटाया था और अब पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा भी वापस ले ली है। इस घटनाक्रम ने सियासी गलियारों में कई सवाल खड़े कर दिए थे।

इसके कुछ समय बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुआई वाली पंजाब सरकार ने राघव चड्ढा को दी गई पंजाब पुलिस की सुरक्षा हटा दी थी। हालांकि, इसके बाद राघव चड्ढा को केंद्र द्वारा सिक्योरिटी दी गई। गौरतलब है कि चड्ढा को पंजाब के सह-प्रभारी और राज्यसभा सांसद होने के नाते यह सुरक्षा मिली हुई थी। सुरक्षा वापसी को पार्टी के अंदर बढ़ती दूरी के संकेत के तौर पर देखा जा रहा था।

Please Read Alsi This Article : Karnal Bus Stand Traffic Problem: वेंडिंग ज़ोन समाधान या नई परेशानी?

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork/

Twitter: https://x.com/IBN24Network?t=K1A8JK8CUwcgllMRYQNPOw&s=08

Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.