HomeCrimeThe morale of the criminals is high in CM City Ladwa: सर्राफा...

The morale of the criminals is high in CM City Ladwa: सर्राफा बाजार में हथियार के बल पर ज्वेलरी शोरूम में लूट

Table of Contents

Toggle
The morale of the criminals is high in CM City Ladwa: सर्राफा बाजार में हथियार के बल पर ज्वेलरी शोरूम में लूट ! सर्राफा बाजार में हथियार के बल पर ज्वेलरी शोरूम में लूट बदमाशों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। लाडवा में अपराध का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार की रात शहर के सबसे व्यस्त सर्राफा बाजार में बदमाशों ने पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दे डाली। दो नकाबपोश युवकों ने हथियार के बल पर एक ज्वेलरी दुकान में घुसकर लूटपाट की और फरार हो गए। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे बाजार में दहशत का माहौल है और व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है।
The morale of the criminals is high in CM City Ladwa

सिलसिलेवार ढंग से जानिए घटना के बारे में

घटना मंगलवार रात की है, जब सर्राफा कारोबारी और दुकान मालिक सुकल्प  दिनभर का काम निपटाकर अपनी दुकान बढ़ाने (बंद करने) की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान सफेद नकाब और काली कमीज पहने एक संदिग्ध युवक तेजी से दुकान के भीतर दाखिल हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ित के अनुसार, हाथ में हथियार लिए एक युवक दुकान में घुसते ही उसने सुकल्प पर पिस्तौल तान देता बै और जान से मारने की धमकी देते हुए तिजोरी की चाबी और दुकान में मौजूद सोना-चांदी उसके हवाले करने को कहा।

पीड़ित ने बहादुरी दिखाते हुए स्थिति को संभालने की कोशिश की:

 The morale of the criminals is high in CM City Ladwa: सर्राफा बाजार में हथियार के बल पर ज्वेलरी शोरूम में लूट जब लुटेरे ने चाबी मांगी, तो सुकल्प ने चाबी पास न होने की बात कही।  किसी तरह से बदमाशों को टालने की कोशिश भी जरुर की। हालांकि बदमाशों ने हिंसक रुख अपनाते हुए ज्वेलर के हाथ से 7-8 ग्राम की सोने की अंगूठी उतरवा ली और इसके साथ ही पर्स छीनकर वहां से फरार हो जाते हैं।

पूरी वारदात महज कुछ ही मिनटों में अंजाम दी गई। वारदात के बाद बदमाश अपने साथी के साथ, जो बाहर चौकसी कर रहा था, मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

पुलिस प्रशासन और सीआईए की भारी तैनाती

वारदात की सूचना मिलते ही लाडवा पुलिस और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकार मौके पर पहुंचते हैं । लाडवा डीएसपी निर्मल कुमार, थाना प्रभारी गुरनाम सिंह इसके साथ ही सीआईए 1-3 की टीम मौके पर पहुंचती है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। अधिकारियों ने पीड़ित कारोबारी से पूछताछ कर बदमाशों के हुलिए और भागने की दिशा के बारे में जानकारी एकत्रित की है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

The morale of the criminals is high in CM City Ladwa: सर्राफा बाजार में हथियार के बल पर ज्वेलरी शोरूम में लूट लाडवा पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे हैं। पुलिस ने दुकान के भीतर और आसपास के रास्तों पर लगे कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में नकाबपोश युवक की गतिविधियां कैद हुई हैं, जिसके आधार पर सीआईए की टीमें संदिग्धों की पहचान करने में जुटी हैं।

व्यापारियों में असुरक्षा की भावना

The morale of the criminals is high in CM City Ladwa: सर्राफा बाजार में हथियार के बल पर ज्वेलरी शोरूम में लूट इस घटना ने लाडवा के व्यापारियों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यापारियों का कहना है कि अगर मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र के सबसे व्यस्त बाजार में भी कारोबारी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता का क्या होगा? सर्राफा एसोसिएशन ने पुलिस से मांग की है कि बाजार में गश्त बढ़ाई जाए और इस लूटकांड का खुलासा किया जाए।

लाडवा पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन इस वारदात ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बदमाशों के मन में कानून का खौफ खत्म होता जा रहा है

Please Read Alsi This Article : CRPF Constable 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए, 9195 पदों पर भर्ती शुरू, जानें सैलरी और पूरी डिटेल

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork/

Twitter: https://x.com/IBN24Network?t=K1A8JK8CUwcgllMRYQNPOw&s=08

Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.