NTA Link In NEET Paper Leak : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में अब जांच की आंच सीधे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) तक पहुंचती दिखाई दे रही है। CBI जांच में ऐसे कई खुलासे हुए हैं, जिनसे संकेत मिल रहे हैं कि पेपर लीक का नेटवर्क सिर्फ प्रोफेसरों और दलालों तक सीमित नहीं था, बल्कि एजेंसी के अंदर बैठे कुछ लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ चुकी है।
Written by Kajal Panchal • Published on : 18 May 2026
IBN24 News Network : इस मामले में पहले केमिस्ट्री प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी और फिर बॉटनी लेक्चरर मनीषा मांधरे की गिरफ्तारी हुई थी। अब जांच में सामने आया है कि पुणे से गिरफ्तार ब्यूटीशियन मनीषा वाघमारे का सीधा संपर्क उन लोगों से था, जो NEET पेपर सेटिंग प्रक्रिया से जुड़े थे। सूत्रों के मुताबिक, उसे परीक्षा से करीब 6 दिन पहले ही प्रश्नपत्र और उसके जवाब मिल गए थे।
- NTA के अंदरूनी सिस्टम पर उठे सवाल
CBI अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतना संवेदनशील पेपर आखिर बाहर कैसे पहुंचा। जिस कॉन्फिडेंशियल एरिया में NEET का पेपर तैयार होता है, वहां मोबाइल, कैमरा, ब्लूटूथ या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को ले जाने की अनुमति नहीं होती। यहां तक कि पेन-पेपर तक अंदर ले जाने पर रोक रहती है।
इस क्षेत्र में सिर्फ पेपर सेट करने वाले विशेषज्ञ और चुनिंदा NTA अधिकारी ही मौजूद रहते हैं। ऐसे में जांच एजेंसियों का मानना है कि बिना अंदरूनी मदद के पेपर लीक होना लगभग नामुमकिन है।
CBI यह भी जांच कर रही है कि लीक हुआ पेपर असली प्रश्नपत्र की कॉपी था या उसकी तस्वीर लेकर बाहर भेजा गया।
- ब्यूटीशियन बनी पूरे नेटवर्क की अहम कड़ी
जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, मनीषा वाघमारे सबसे पहले कथित NTA संपर्कों और पेपर सेटिंग टीम से जुड़ी। उसी ने प्रोफेसरों को छात्रों को “स्पेशल क्लास” देने के लिए तैयार किया।

- आरोपियों ने डिलीट किया मोबाइल और लैपटॉप डेटा
जांच एजेंसी को गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल और लैपटॉप से कई महत्वपूर्ण डेटा डिलीट मिले हैं। फोटो गैलरी, चैट रिकॉर्ड और कई फाइलें हटाई गई थीं।
ब्यूटीशियन मनीषा वाघमारे और कथित दलाल धनंजय लोखंडे के फोन से बड़ी मात्रा में डेटा गायब मिला है। अब CBI डिजिटल फॉरेंसिक के जरिए डिलीट किए गए रिकॉर्ड वापस लाने की कोशिश कर रही है।
- 600 नंबर के सवाल पहले ही हो चुके थे लीक!
जांच में सामने आया है कि NEET के कुल 720 अंकों में से करीब 600 नंबर के सवाल परीक्षा से पहले ही बाहर पहुंच चुके थे।
सूत्रों के मुताबिक:
- केमिस्ट्री के 45 में से 35 सवाल मैच हुए
- बायोलॉजी के सभी 90 सवाल समान पाए गए
- फिजिक्स के 15 सवाल भी लीक पेपर से मेल खाते मिले
यही वजह है कि अब जांच एजेंसियां फिजिक्स पेपर से जुड़े नेटवर्क की भी तलाश कर रही हैं।
दो सेट पेपर लीक होने की आशंका

पेपर लीक के बाद NTA में बड़ा फेरबदल
मामले के सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने NTA में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किए हैं। दो नए जॉइंट सेक्रेटरी और दो जॉइंट डायरेक्टर नियुक्त किए गए हैं। सरकार का कहना है कि परीक्षा प्रणाली को और सुरक्षित बनाने के लिए ये कदम उठाए गए हैं।
85% लाने वाला छात्र कॉलेज टेस्ट में फेल
इस मामले में गिरफ्तार विकास बिंवाल को लेकर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि उसने NEET में करीब 85% अंक हासिल किए थे, लेकिन कॉलेज के इंटरनल टेस्ट में उसका प्रदर्शन बेहद कमजोर था।
कॉलेज प्रशासन के अनुसार, वह कई टेस्ट में अनुपस्थित रहा और जिन परीक्षाओं में शामिल हुआ, उनमें भी मुश्किल से 30% अंक ला पाया। इससे जांच एजेंसियों को शक है कि परीक्षा परिणाम और वास्तविक क्षमता के बीच बड़ा अंतर था।
अब CBI इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। जांच एजेंसी यह जानने की कोशिश कर रही है कि पेपर सेटिंग से लेकर प्रिंटिंग और ट्रांसपोर्ट तक किस स्तर पर सुरक्षा में सेंध लगी। अगर जांच में NTA अधिकारियों की भूमिका साबित होती है, तो यह देश की सबसे बड़ी परीक्षा एजेंसियों में से एक की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल खड़ा कर सकता है।
Please also read this article : https://indiabreaking.com/neet-paper-leak-arrest/
शिक्षा
Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव
Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork
पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork/