Site icon IBN24 News Network

Maharashtra TET Exam 2026 Leak : NEET के बाद फिर पेपर लीक ! अब महाराष्ट्र में 24 घंटे पहले रद्द हुई TET परीक्षा, 4.28 लाख अभ्यर्थियों पर असर, आपको क्या लगता है रुक पाएगा पेपर लीक का खेल ?

Maharashtra TET Exam 2026 Leak

Maharashtra TET Exam 2026 Leak

Maharashtra TET Exam 2026 Leak : देश में एक बार फिर परीक्षा प्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। NEET-UG पेपर लीक विवाद के बाद अब महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (MAHA TET 2026) का पेपर भी परीक्षा से करीब 24 घंटे पहले लीक होने का मामला सामने आया है।

Maharashtra TET Exam 2026 Leak

Written by Kajal Panchal • Published on : 27 June 2026

IBN24 News Network : पेपर लीक की पुष्टि के बाद महाराष्ट्र स्टेट एग्जामिनेशन काउंसिल (MSEC) ने रविवार को होने वाली परीक्षा तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी। अब परीक्षा की नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी। इस परीक्षा में 4.28 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होने वाले थे।

भिवंडी में छापेमारी, कई लोग हिरासत में

पुलिस के अनुसार पेपर लीक की सूचना मिलने के बाद ठाणे के भिवंडी क्षेत्र में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान संदिग्ध प्रश्नपत्र बरामद किए गए, जिन्हें महाराष्ट्र स्टेट एग्जामिनेशन काउंसिल के अधिकारियों से सत्यापित कराया गया। प्रारंभिक जांच में पेपर लीक की पुष्टि होने के बाद परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया गया।

पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि अब तक गिरफ्तार लोगों की आधिकारिक संख्या सार्वजनिक नहीं की गई है।

Maharashtra TET Exam 2026 Leak

सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी नहीं रोक पाए पेपर लीक

इस बार परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे।

इसके बावजूद परीक्षा से पहले पेपर लीक हो जाना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

महाराष्ट्र में TET क्यों है जरूरी ?

महाराष्ट्र में कक्षा 1 से 8 तक सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (MAHA TET) पास करना अनिवार्य है। यह परीक्षा दो पेपर में आयोजित होती है। पहला पेपर कक्षा 1 से 5 और दूसरा पेपर कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए होता है।

इस परीक्षा को पास करने पर सीधे नौकरी नहीं मिलती, बल्कि अभ्यर्थी को टीईटी पात्रता प्रमाणपत्र मिलता है। इसके बाद शिक्षक भर्ती की अगली प्रक्रिया में शामिल होना होता है।

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में TET को बताया अनिवार्य

Maharashtra TET Exam 2026 Leak

29 मई को सुप्रीम कोर्ट ने भी स्पष्ट किया था कि सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के लिए टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) पास करना अनिवार्य है। अदालत ने टीईटी पास करने की अंतिम समय सीमा 31 अगस्त 2027 से बढ़ाकर 31 अगस्त 2028 कर दी, लेकिन साथ ही साफ कहा कि इसके बाद कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। इस फैसले का असर देशभर के 20 लाख से अधिक शिक्षकों पर पड़ने वाला है।

पिछले कुछ वर्षों में कई बड़ी परीक्षाएं भी हुईं लीक

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मामला ऐसे समय सामने आया है, जब पिछले कुछ वर्षों में देश कई बड़े परीक्षा घोटालों का गवाह बन चुका है। इनमें NEET-UG, UP पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, UGC-NET, REET, UPPSC RO/ARO, BPSC, UPTET और अन्य भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक के मामले शामिल हैं। लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने लाखों युवाओं के भविष्य और देश की परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

महाराष्ट्र स्टेट एग्जामिनेशन काउंसिल जल्द ही नई परीक्षा तिथि की घोषणा करेगी। वहीं पुलिस पेपर लीक के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

NEET के बाद फिर एक और पेपर लीक, उठ रहे बड़े सवाल

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मामला ऐसे समय सामने आया है, जब हाल ही में NEET-UG 2026 पेपर लीक को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए थे। NEET विवाद के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन कर रही है और उसका कहना है कि परीक्षा प्रणाली में जवाबदेही तय होनी चाहिए।

ऐसे में महाराष्ट्र TET परीक्षा का पेपर भी परीक्षा से करीब 24 घंटे पहले लीक हो जाना एक बार फिर परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है। लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों के बीच अब छात्रों और अभिभावकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर देश में पेपर लीक का सिलसिला कब रुकेगा और लाखों युवाओं के भविष्य की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Please also read this article :

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ib

Exit mobile version