International Flights Cancelled : जेट फ्यूल की रिकॉर्ड कीमतों ने बढ़ाई चिंता, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगा ब्रेक, जानिए कौन-सी फ्लाइट्स हुईं प्रभावित ?

International Flights Cancelled : वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव, एयरस्पेस प्रतिबंधों और रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी जेट फ्यूल की कीमतों का असर अब अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं पर साफ दिखाई देने लगा है। दुनिया की कई बड़ी एयरलाइंस अपने नेटवर्क में बदलाव कर रही हैं, वहीं भारत की प्रमुख विमानन कंपनी एयर इंडिया ने भी जून से अगस्त 2026 के बीच कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कटौती और कुछ सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित करने की घोषणा की है।

Written by Kajal Panchal • Published on : 12 May 2026

IBN24 News Network : एयर इंडिया के अनुसार, मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों और परिचालन दबाव को देखते हुए चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर उड़ानों का पुनर्गठन किया जा रहा है। एयरलाइन का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा और संचालन संतुलन बनाए रखने के लिए यह फैसला जरूरी हो गया था।

International Flights Cancelled

एयर इंडिया ने दिल्ली-शिकागो उड़ान सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। इसके अलावा दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को उड़ानों की संख्या 10 साप्ताहिक से घटाकर 7 कर दी गई है। दिल्ली-टोरंटो रूट पर जुलाई तक केवल 5 साप्ताहिक उड़ानें संचालित होंगी। हालांकि अगस्त से इसे फिर से दैनिक सेवा में बदलने की योजना है।

वहीं मुंबई-नेवार्क उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 3 से 7 साप्ताहिक कर दी गई है। दिल्ली-न्यूयॉर्क (JFK) सेवा पहले की तरह जारी रहेगी, लेकिन दिल्ली-नेवार्क और मुंबई-न्यूयॉर्क (JFK) सेवाएं फिलहाल अस्थायी रूप से निलंबित रहेंगी।

यूरोप जाने वाले यात्रियों को भी झटका

यूरोप रूट्स पर भी एयर इंडिया ने कई बदलाव किए हैं। दिल्ली-पेरिस उड़ानें 14 से घटाकर 7 साप्ताहिक कर दी गई हैं।

International Flights Cancelled

इसके अलावा दिल्ली-कोपेनहेगन, वियना, ज्यूरिख और रोम रूट्स पर उड़ानों की संख्या कम कर दी गई है। दिल्ली-मिलान सेवा अब सप्ताह में 5 की बजाय 4 दिन संचालित होगी।

ऑस्ट्रेलिया और एशिया सेक्टर भी प्रभावित

ऑस्ट्रेलिया के लिए दिल्ली-मेलबर्न और दिल्ली-सिडनी उड़ानों की संख्या 7 से घटाकर 4 साप्ताहिक कर दी गई है।

International Flights Cancelled

वहीं दिल्ली-शंघाई सेवा अगस्त तक पूरी तरह बंद रहेगी। सिंगापुर रूट्स पर भी बड़ा असर देखने को मिलेगा। दिल्ली-सिंगापुर उड़ानें 24 से घटाकर 14 साप्ताहिक कर दी गई हैं, जबकि मुंबई-सिंगापुर सेवा 14 से घटकर 7 साप्ताहिक रह जाएगी। चेन्नई-सिंगापुर सेवा अगस्त तक अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला लिया गया है।

दुनियाभर में उड़ानों पर असर

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट FlightAware.com के मुताबिक, आज दुनियाभर में हजारों उड़ानें प्रभावित हुईं। आंकड़ों के अनुसार कुल 6,363 उड़ानें देरी से संचालित हुईं, जबकि 391 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। अमेरिका से जुड़ी 441 फ्लाइट्स प्रभावित रहीं और 29 उड़ानों को कैंसिल किया गया।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर वैश्विक हालात और ईंधन संकट लंबे समय तक बने रहे तो आने वाले महीनों में एयरलाइंस को और भी सख्त कदम उठाने पड़ सकते हैं। इसका असर यात्रियों के किराए, यात्रा योजनाओं और अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी पर पड़ना तय माना जा रहा है।

Please also read this article : Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork/

Advertisement