Home Haryana Haryana Weather : हीटवेव से बेहाल हरियाणा, पहले झुलसाएगी गर्मी, फिर होगी...

Haryana Weather : हीटवेव से बेहाल हरियाणा, पहले झुलसाएगी गर्मी, फिर होगी झमाझम बारिश ! जानिए आपके जिले का मौसम और कब होगी बारिश ?

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम अगले कुछ दिनों तक दो अलग-अलग रंग दिखाने वाला है। एक तरफ प्रदेश के कई जिलों में 30 जून तक भीषण गर्मी और हीटवेव का असर बना रहेगा, वहीं दूसरी ओर 1 जुलाई से मौसम का मिजाज बदलने लगेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 2 और 3 जुलाई को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

Haryana Weather

Written by Kajal Panchal • Published on : 29 June 2026

IBN24 News Network : मौसम विभाग के अनुसार 1 जुलाई से गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में लोगों को मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी गई है।

सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक रहा तापमान

आईएमडी चंडीगढ़ के अनुसार रविवार को हरियाणा के औसत अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सबसे अधिक 45 डिग्री सेल्सियस तापमान भिवानी में रिकॉर्ड किया गया।

अन्य प्रमुख शहरों में भी गर्मी का असर देखने को मिला। बोपानी (फरीदाबाद) में 44.2 डिग्री, नूंह में 42.1 डिग्री, हिसार में 41.7 डिग्री, अंबाला में 41.6 डिग्री, चरखी दादरी और नारनौल में 41.5-41.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Haryana Weather

आज इन जिलों में बारिश की संभावना

सोमवार को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद और चरखी दादरी जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक होने की संभावना है। हालांकि अधिकांश क्षेत्रों में उमस और गर्मी बनी रह सकती है।

जुलाई की शुरुआत में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 1 जुलाई से प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां तेज होने लगेंगी। 2 जुलाई को कुछ स्थानों और 3 जुलाई तक कई जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है।

इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन बारिश शुरू होने के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

लोगों के लिए मौसम विभाग की सलाह

Haryana Weather

हरियाणा में अगले कुछ दिन गर्मी और बारिश दोनों का असर देखने को मिलेगा। ऐसे में लोगों को बदलते मौसम के अनुसार सतर्क रहने की जरूरत है।

Please also read this article :

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ib

Advertisement