Haryana School Boundary Wall Repair : हरियाणा में सरकारी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। हाल के डॉग बाइट मामलों और स्कूल परिसरों में सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बीच विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने राज्य के 582 सरकारी हाई और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों की बाउंड्री वॉल की मरम्मत की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) से तीन दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट और लागत अनुमान मांगा गया है।

Written by Kajal Panchal • Published on : 3 June 2026
IBN24 News Network : विद्यालय शिक्षा निदेशालय, पंचकूला द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद (HSSPP) से प्राप्त सूची की समीक्षा के दौरान 582 ऐसे सरकारी स्कूलों की पहचान की गई है, जहां बाउंड्री वॉल की मरम्मत आवश्यक है। हालांकि सूची में मरम्मत कार्य की अनुमानित लागत का उल्लेख नहीं किया गया था। इसी कारण अब विभाग स्कूलों से विस्तृत जानकारी जुटा रहा है, ताकि वास्तविक आवश्यकता और खर्च का सही आकलन किया जा सके।
आखिर किन कारणों से शुरू हुई यह कवायद ?
शिक्षा विभाग के अनुसार कई स्कूलों की बाउंड्री वॉल जर्जर स्थिति में है या फिर मरम्मत की जरूरत है। इससे स्कूल परिसरों में आवारा पशुओं और बाहरी लोगों की आवाजाही का खतरा बना रहता है। हाल ही में सामने आए डॉग बाइट मामलों के बाद स्कूल सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने सभी प्रभावित स्कूलों की स्थिति का आकलन करने और जल्द मरम्मत कराने का निर्णय लिया है।

विभाग ने मांगी यह जानकारी
जिला शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और जानकारियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें जियो टैगिंग रिपोर्ट, साइट लेआउट प्लान, स्कूल परिसर की रंगीन तस्वीरें, निर्धारित प्रारूप में विस्तृत अनुमान रिपोर्ट, यू-डाइस (UDISE) कोड, एमआईएस कोड, स्कूल भवन के निर्माण वर्ष का विवरण और संबंधित ब्लॉक का नाम शामिल हैं।
पीडब्ल्यूडी तैयार करेगा लागत अनुमान
निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि सभी आवश्यक दस्तावेज प्राप्त होने के बाद हरियाणा लोक निर्माण विभाग (PWD) भवन एवं सड़क शाखा द्वारा बाउंड्री वॉल मरम्मत की लागत का विस्तृत अनुमान तैयार किया जाएगा। इसके आधार पर आगे की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृतियां दी जाएंगी।
CCWF फंड से भी हो सकेगी मरम्मत
यदि किसी स्कूल में बाउंड्री वॉल मरम्मत की लागत एक लाख रुपए से कम आती है और कंसोलिडेटेड चाइल्ड वेलफेयर फंड (CCWF) में पर्याप्त राशि उपलब्ध है, तो मरम्मत कार्य इसी फंड से कराया जा सकेगा। जिन स्कूलों में फंड उपलब्ध नहीं होगा, उनके प्रस्ताव और अनुमान निदेशालय को भेजे जाएंगे।
तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश
विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि मांगी गई जानकारी और दस्तावेज तीन दिन के भीतर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि मरम्मत कार्य की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके। विभाग का मानना है कि मजबूत बाउंड्री वॉल से स्कूल परिसरों की सुरक्षा बेहतर होगी और विद्यार्थियों को सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा।
Please also read this article : Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव
Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork
पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork





