Home Others Haryana UG Admission 2026 deadline : हरियाणा के कॉलेजों में दाखिले से...

Haryana UG Admission 2026 deadline : हरियाणा के कॉलेजों में दाखिले से चूक गए हैं… तो अब एक और मौका, सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन, जानिए कब तक कर पाएंगे आवेदन ?

Haryana College Admission 2026: हरियाणा के सरकारी और सहायता प्राप्त कॉलेजों में स्नातक (UG) प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है।

Haryana College Admission 2026

Written by Kajal Panchal • Published on : 18 June 2026

IBN24 News Network : उच्चतर शिक्षा विभाग (DHE) ने एडमिशन शेड्यूल में एक बार फिर बदलाव करते हुए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को 15 दिन आगे बढ़ा दिया है। अब छात्र-छात्राएं 30 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

30 जून तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जारी संशोधित शेड्यूल के अनुसार, जिन विद्यार्थियों ने अभी तक स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए आवेदन नहीं किया है, उन्हें अब अतिरिक्त समय दिया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थी ही प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

ऐसे में जो छात्र किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके लिए यह अंतिम अवसर माना जा रहा है। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

7 मई से शुरू हुई थी आवेदन प्रक्रिया

बता दें कि हरियाणा में कॉलेज एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 मई 2026 से शुरू हुई थी। प्रारंभिक शेड्यूल के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई थी।

Haryana College Admission 2026

इसके बाद विद्यार्थियों की मांग और आवेदन संख्या को देखते हुए विभाग ने पहली बार अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जून 2026 कर दी थी। अब दूसरी बार संशोधन करते हुए अंतिम तिथि को फिर से बढ़ाकर 30 जून 2026 कर दिया गया है।

मेरिट लिस्ट और काउंसिलिंग का नया शेड्यूल बाद में होगा जारी

उच्चतर शिक्षा विभाग ने बताया है कि आवेदन की नई अंतिम तिथि के बाद आवेदनों की जांच, मेरिट सूची जारी करने, फीस जमा करवाने और फिजिकल काउंसिलिंग सहित अन्य प्रक्रियाओं का संशोधित शेड्यूल अलग से जारी किया जाएगा।

विद्यार्थियों को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और संबंधित कॉलेजों की सूचनाओं पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

कॉलेजों में बनाए गए कंप्यूटर लैब

विद्यार्थियों की सुविधा के लिए इस बार हरियाणा के कॉलेजों में विशेष कंप्यूटर लैब स्थापित किए गए हैं। इन लैब्स के माध्यम से छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन भरने में सहायता दी जा रही है।

उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्देश पर कॉलेजों में आवेदन फॉर्म निःशुल्क भरवाए जा रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े। जिन छात्रों के पास इंटरनेट या कंप्यूटर की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वे अपने नजदीकी कॉलेज में जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Please also read this article : Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork

Advertisement