HomeViral Newsशादी के 1 साल बाद भी पति ने नहीं बनाए संबंध, तो...

शादी के 1 साल बाद भी पति ने नहीं बनाए संबंध, तो सास ने जेठ से करवा दिया बलात्कार, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के आली गांव में एक कॉरपोरेट कंपनी की मैनेजर के साथ बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने अपने जेठ पर ही बलात्कार करने का इल्जाम लगाया है।

पीड़िता ने बताया कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करते थे। यह बात पीड़िता ने अपने मायके में बता दी थी। इससे बौखलाए पीड़िता के जेठ ने उसके साथ मारपीट की और बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। महिला की शिकायत पर सरिता विहार थाना पुलिस ने रेप सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया है कि पीड़िता अपने पति संग आली गांव में रहती है। उसकी शादी बीते साल हुई है। उसका पति एक प्राइवेट सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर है, जबकि वह खुद एक कॉरपोरेट कंपनी में मैनेजर है। पीड़िता ने बताया कि शादी के कई महीने बाद भी उनके अपने पति के साथ कभी शारीरिक संबंध नहीं बने। उन्होंने यह बात अपनी सास, जेठानी और अपने मायके में मां को बताई थी। पीड़िता की मां ने अपनी बेटी के साथ दामाद के इस बर्ताव की शिकायत जब उसकी सास व जेठानी से की तो उसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर महिला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया है कि एक दिन उनकी सास व जेठ उनके कमरे में आ गए और उनसे झगड़ा करने लगे। सास ने उनके जेठ को उनके कमरे में छोड़कर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और जेठ से पीड़िता के साथ बलात्कार करने के लिए कहा। जेठ ने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी। फ़िलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.
RELATED ARTICLES
IBN News 24

Most Popular