Dimple Murder Case : हरियाणा के Karnal में बिजली निगम की क्लर्क डिंपल अरोड़ा की दिनदहाड़े हत्या के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। 15 मई को सेक्टर-9 में घर के बाहर सिर में गोली मारकर की गई हत्या अब केवल एक सामान्य आपराधिक वारदात नहीं लग रही, बल्कि इसके पीछे पुरानी रंजिश, पार्किंग विवाद और सुपारी किलिंग जैसे गंभीर एंगल सामने आ रहे हैं।

Written by Kajal Panchal • Published on : 18 May 2026
IBN24 News Network : पुलिस ने 17 मई की रात मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी विकास उर्फ संजू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पहले भी हत्या के मामले में सजा काट चुका है और जमानत पर बाहर आने के बाद फरार चल रहा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी हाल ही में थाईलैंड से लौटा था और लौटने के कुछ समय बाद ही इस वारदात को अंजाम दिया गया।
पार्किंग विवाद से शुरू हुई दुश्मनी
सूत्रों के अनुसार, डिंपल अरोड़ा का अपने पड़ोसी परिवार के साथ लंबे समय से पार्किंग को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि पड़ोसी का मकान दूसरी गली में था, लेकिन बाद में घर का पिछला गेट उस गली में खुलवाया गया जहां डिंपल अरोड़ा का घर था।
डिंपल अपने घर के सामने और पड़ोसी के घर के पीछे स्कूटी और कार खड़ी करती थीं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कई बार कहासुनी हुई और मामला कोर्ट तक पहुंच गया था।
करीब एक साल पहले पड़ोसी व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि उनके दोनों बेटे विदेश में रहते हैं। सूत्रों का दावा है कि उन्हीं बेटों ने विकास उर्फ संजू को सुपारी देकर हत्या करवाई, हालांकि पुलिस ने अभी तक इस एंगल की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
कौन है आरोपी विकास उर्फ संजू ?
पुलिस के मुताबिक आरोपी विकास उर्फ संजू कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा क्षेत्र के गांव सलेमपुर का रहने वाला है। वह पहले भी हत्या के मामले में करीब 20 साल की सजा काट चुका है।

बताया जा रहा है कि जमानत पर बाहर आने के बाद वह फरार हो गया था। पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी हाल ही में थाईलैंड से भारत लौटा था। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की साजिश कब और कैसे रची गई।
कलश यात्रा विवाद का भी एंगल
जांच के दौरान एक और एंगल सामने आया है, जिसमें डिंपल अरोड़ा की कनाडा में रहने वाली बेटी दीया से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में भी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है और जांच जारी है।
पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी
17 मई की रात करीब साढ़े 8 बजे CIA टीम को सूचना मिली कि हत्या का आरोपी इंद्री रोड पर मौजूद है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक युवक बाइक पर जाता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई।
मुठभेड़ के दौरान आरोपी को कमर के नीचे दो गोलियां लगीं और वह सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया और इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी राजीव कुमार, डीएसपी संदीप, सदर थाना एसएचओ और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
पिस्टल और बाइक बरामद
पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और बाइक बरामद की है। डीएसपी Rajeev Kumar ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हत्या किसके कहने पर की गई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।
ऐसे हुई थी डिंपल अरोड़ा की हत्या

डिंपल अरोड़ा सेक्टर-9 में अपने परिवार के साथ रहती थीं। उनके परिवार में पति विमल अरोड़ा, दो बेटियां दीया और गुनगुन तथा बेटा देवांश है। बड़ी बेटी दीया कनाडा में रहती है।
15 मई की दोपहर डिंपल रोज की तरह ऑफिस से खाना खाने घर लौटी थीं। वह घर के बाहर अपनी स्कूटी लॉक कर रही थीं, तभी हेलमेट पहने बाइक सवार युवक वहां पहुंचा और उनके सिर में गोली मार दी।
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गोली लगने के बाद डिंपल खून से लथपथ हालत में सड़क पर गिर गईं। परिवार उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिवार ने कहा- किसी से नहीं थी दुश्मनी
घटना के बाद डिंपल अरोड़ा के पति विमल अरोड़ा ने कहा था कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वहीं बेटी गुनगुन ने सबसे पहले अपनी मां को घायल हालत में देखा और परिवार को सूचना दी।
हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि आरोपी शातिर अपराधी है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे की असली वजह, सुपारी किलिंग का एंगल और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
Please also read this article : https://indiabreaking.com/neet-paper-leak-arrest/
शिक्षा
Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव
Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork
पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork/