Home Career Science and Mathematics Specialist Vacancy Haryana : हरियाणा के सरकारी स्कूलों में...

Science and Mathematics Specialist Vacancy Haryana : हरियाणा के सरकारी स्कूलों में विज्ञान-गणित विशेषज्ञों की होगी तैनाती, 19 जून तक आवेदन, जानिए कितने है पद और कौन कर सकता है आवेदन ?

Science and Mathematics Specialist Vacancy Haryana : हरियाणा शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में विज्ञान और गणित शिक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए जिला विज्ञान विशेषज्ञ (District Science Specialist) और जिला गणित विशेषज्ञ (District Mathematics Specialist) के पद सृजित किए हैं। विभाग ने इन पदों पर नियुक्ति के लिए नियमित रूप से कार्यरत पीजीटी शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक शिक्षक 19 जून 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

Science and Mathematics Specialist Vacancy Haryana

Written by Kajal Panchal • Published on : 16 June 2026

IBN24 News Network : शिक्षा विभाग के अनुसार प्रदेश के 22 जिलों में जिला विज्ञान विशेषज्ञ तथा 21 जिलों में जिला गणित विशेषज्ञ के पद भरे जाएंगे। कुल 43 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। हालांकि विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवश्यकता के अनुसार रिक्तियों की संख्या में परिवर्तन किया जा सकता है।

कौन कर सकता है आवेदन ?

Science and Mathematics Specialist Vacancy Haryana

इन पदों के लिए केवल हरियाणा के सरकारी स्कूलों में नियमित रूप से कार्यरत भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और गणित विषय के पीजीटी शिक्षक आवेदन करने के पात्र होंगे।

आवेदकों के लिए निम्नलिखित शर्तें निर्धारित की गई हैं:

  • संबंधित विषय में कम से कम 5 वर्ष का शिक्षण अनुभव होना चाहिए।
  • अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ आवश्यक है।
  • किसी भी प्रकार की विभागीय जांच, चार्जशीट या अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित नहीं होनी चाहिए।

लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन

चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले अभ्यर्थियों को 40 अंकों की रीजनिंग आधारित लिखित परीक्षा देनी होगी। परीक्षा का स्वरूप इस प्रकार रहेगा:

Science and Mathematics Specialist Vacancy Haryana
  • 20 अंक – विषय संबंधित प्रश्न
  • 10 अंक – विश्लेषणात्मक क्षमता (Analytical Ability)
  • 10 अंक – सामान्य जागरूकता (General Awareness)

परीक्षा की अवधि 60 मिनट निर्धारित की गई है।

इसके बाद मुख्यालय स्तर पर गठित समिति द्वारा 10 अंकों का विषय आधारित इंटरव्यू लिया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

तीन वर्ष का रहेगा कार्यकाल

चयनित शिक्षकों की नियुक्ति प्रारंभिक रूप से 3 वर्ष के लिए की जाएगी। यदि कार्य प्रदर्शन संतोषजनक पाया जाता है तो कार्यकाल को एक वर्ष के लिए और बढ़ाया जा सकता है।

विभाग ने आवेदन लिंक शिक्षकों के एमआईएस (MIS) लॉगिन पर उपलब्ध कराया है।

ये शिक्षक नहीं कर सकेंगे आवेदन

शिक्षा विभाग ने कुछ श्रेणियों के शिक्षकों को आवेदन प्रक्रिया से बाहर रखा है।

Science and Mathematics Specialist Vacancy Haryana

शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा लाभ

शिक्षा विभाग का मानना है कि जिला स्तर पर विज्ञान और गणित विशेषज्ञों की नियुक्ति से विद्यार्थियों की विषयगत समझ बेहतर होगी। साथ ही शिक्षकों को शैक्षणिक मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और नवीन शिक्षण तकनीकों के उपयोग में सहायता मिलेगी, जिससे सरकारी स्कूलों में विज्ञान और गणित शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।

Please also read this article : Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork

Advertisement