Haryana Publishers Blacklist : हरियाणा सरकार ने सरकारी कॉलेजों की लाइब्रेरी में किताबों की खरीद को लेकर सामने आई अनियमितताओं पर बड़ा फैसला लिया है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने देश के 8 बड़े प्रकाशकों (Publishers) को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। अब राज्य के किसी भी सरकारी कॉलेज या उच्च शिक्षण संस्थान में इन पब्लिशर्स की किताबें नहीं खरीदी जाएंगी।

Written by Kajal Panchal • Published on : 27 May 2026
IBN24 News Network : यह कार्रवाई कैग (CAG) की ऑडिट रिपोर्ट में करोड़ों रुपए की गड़बड़ी सामने आने के बाद की गई है। रिपोर्ट में सरकारी कॉलेजों की लाइब्रेरी के लिए हुई खरीद प्रक्रिया में वित्तीय अनियमितताओं और नियमों के उल्लंघन का खुलासा हुआ था।
149 सरकारी कॉलेजों की खरीद जांच के दायरे में
जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के 149 सरकारी कॉलेजों में लाइब्रेरी के लिए किताबों की खरीद की गई थी। जांच के दौरान सामने आया कि कई मामलों में किताबें कॉलेजों तक पहुंचने से पहले ही संबंधित प्रकाशकों को करोड़ों रुपए का भुगतान कर दिया गया।
ऑडिट टीम की जांच में यह भी पाया गया कि कुछ कॉलेजों की लाइब्रेरी में रिकॉर्ड में दर्ज किताबें मौके पर मौजूद ही नहीं थीं। इससे खरीद प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।
किन गड़बड़ियों का हुआ खुलासा
जांच रिपोर्ट में कई अहम अनियमितताएं सामने आईं—

विभाग ने जारी किए सख्त आदेश
उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक एस. नारायणन ने आदेश जारी कर सभी सरकारी कॉलेजों और संस्थानों को ब्लैकलिस्ट किए गए पब्लिशर्स से किसी भी प्रकार की खरीद पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
विभाग का कहना है कि भविष्य में खरीद प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए नई निगरानी व्यवस्था भी लागू की जा सकती है, ताकि सरकारी धन के दुरुपयोग को रोका जा सके।
ब्लैकलिस्ट किए गए प्रमुख पब्लिशर्स
- ओकार बुक्स
- बसंत पब्लिकेशन
- एकांत पब्लिकेशन
- विद्यानिधि
- जीवंत प्रकाशन
- इंटरनेशनल पब्लिकेशन कॉर्पोरेशन
- पूज्या प्रकाशन
- ग्रीन बुक्स
इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और आने वाले दिनों में मामले से जुड़े अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जा सकती है।
Please also read this article : Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव
Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork
पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork/





