Home Others Bus Seat Belt New Rule : अब बसों में भी लगेगी सीट...

Bus Seat Belt New Rule : अब बसों में भी लगेगी सीट बेल्ट ! सरकार का बड़ा फैसला, क्या बदल जाएगा सफर का तरीका… जानिए किन बसों पर लागू हो सकता है नियम ?

28
Bus Seat Belt New Rule
Bus Seat Belt New Rule

Bus Seat Belt New Rule : देश में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों के बीच केंद्र सरकार अब बस यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रही है। कारों के बाद अब लंबी दूरी और लग्जरी बसों में भी सीट बेल्ट अनिवार्य करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari ने हाल ही में संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए सीट बेल्ट लगाना जरूरी किया जा सकता है।

Bus Seat Belt New Rule

लंबी दूरी और लग्जरी बसों में यात्रियों के लिए सीट बेल्ट पहनना जल्द हो सकता है अनिवार्य, सड़क हादसों में मौत और गंभीर चोटें कम करने की तैयारी में सरकार।

Written by Kajal Panchal • Published on : 12 May 2026

IBN24 News Network : सरकार का मानना है कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों और गंभीर चोटों को कम करने के लिए यह फैसला बेहद जरूरी है। अक्सर बस हादसों के दौरान यात्री सीट से उछलकर गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। कई मामलों में बस पलटने या अचानक ब्रेक लगने से यात्रियों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे में सीट बेल्ट यात्रियों को सीट पर सुरक्षित बनाए रखने में अहम भूमिका निभा सकती है।

क्यों जरूरी हो रहा यह नियम ?

पिछले कुछ वर्षों में देशभर में कई बड़े बस हादसे सामने आए हैं। हाईवे और एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बसों के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामलों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सीट बेल्ट शरीर को अचानक लगने वाले झटकों से बचाती है और दुर्घटना के समय गंभीर चोटों का खतरा काफी हद तक कम कर देती है।

Bus Seat Belt New Rule

फिलहाल कई वोल्वो और लग्जरी बसों में सीट बेल्ट पहले से मौजूद हैं, लेकिन ज्यादातर यात्री उनका इस्तेमाल नहीं करते। सरकार अब इस व्यवस्था को केवल सुविधा नहीं बल्कि अनिवार्य सुरक्षा नियम बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

किन बसों पर लागू हो सकता है नियम ?

माना जा रहा है कि शुरुआत में यह नियम लंबी दूरी की बसों, हाईवे कोच, वोल्वो और प्राइवेट लग्जरी बसों पर लागू किया जा सकता है। इसके बाद धीरे-धीरे अन्य श्रेणी की बसों को भी इसके दायरे में लाया जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार, नए नियम लागू होने के बाद बस ऑपरेटरों को हर सीट पर सीट बेल्ट सुनिश्चित करनी होगी। वहीं यात्रियों के लिए यात्रा शुरू होते ही सीट बेल्ट लगाना जरूरी हो सकता है। भविष्य में नियम तोड़ने पर जुर्माने जैसी कार्रवाई भी संभव मानी जा रही है।

दिल्ली में शुरू हुआ नया हाईटेक टोल सिस्टम

इसी दौरान सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली के मुंडका-बक्करवाला इलाके में देश का दूसरा बैरियर-फ्री टोल प्लाजा शुरू किया गया है। इससे पहले ऐसा सिस्टम गुजरात में लागू किया जा चुका है। इस नई तकनीक को मल्टी लेन फ्री फ्लो यानी MLFF टोलिंग सिस्टम कहा जाता है। इस सिस्टम में वाहनों को टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ती। हाईटेक कैमरे और सेंसर वाहन का नंबर और FASTag स्कैन कर लेते हैं, जिसके बाद टोल राशि अपने आप कट जाती है।

क्या होगा फायदा ?

सरकार के मुताबिक, इस तकनीक से टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारों और ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। इसके अलावा ईंधन की बचत होगी, प्रदूषण कम होगा और लोगों का यात्रा समय भी घटेगा। लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्ट सेक्टर को भी इससे बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि बसों में सीट बेल्ट का नियम कितनी जल्दी लागू होता है और क्या यात्री इसे उतनी ही गंभीरता से अपनाएंगे, जितनी कारों में सीट बेल्ट को लेकर दिखाई जाती है।

Please also read this article : Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork/

Advertisement