HomeOthersPahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले की पैरवी के लिए केंद्र सरकार...

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले की पैरवी के लिए केंद्र सरकार ने वरिष्ठ अधिवक्ता कर्मबीर सिंह नलवा को SPP नियुक्त किया।

Pahalgam Terror Attack पहलगाम आतंकी हमले की पैरवी के लिए केंद्र सरकार ने वरिष्ठ अधिवक्ता कर्मबीर सिंह नलवा को SPP नियुक्त किया। करनाल वासियों के लिए यह बेहद गर्व और सम्मान का क्षण है कि भारत सरकार ने दिनांक 22 अप्रैल 2026 की अधिसूचना के माध्यम से सुप्रीमकोर्ट और पंजाब एंव हरियाणा हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री कर्मबीर सिंह नलवा को पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े मामले (NIA Case No. RC-02/2025/NIA/JMU) की सुनवाई एवं संबंधित कार्यवाहियों के लिए स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (SPP) नियुक्त किया है।

कर्मबीर सिंह नलवा का रहा प्रतिष्ठित क़ानूनी अनुभव

वे इस महत्वपूर्ण मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ओर से माननीय NIA विशेष न्यायालय, जम्मू के साथ-साथ माननीय जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय में पैरवी करेंगे। श्री नलवा का माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़, भारत के सुप्रीम कोर्ट एवं अन्य न्यायालयों में एक समृद्ध और प्रतिष्ठित कानूनी अनुभव रहा है।

Pahalgam Terror Attack पहलगाम आतंकी हमले की पैरवी के लिए केंद्र सरकार ने वरिष्ठ अधिवक्ता कर्मबीर सिंह नलवा को SPP नियुक्त किया। उनका करनाल से गहरा पारिवारिक और सांस्कृतिक जुड़ाव इस उपलब्धि को हमारे क्षेत्र के लिए और भी विशेष बना देता है। साथ ही, इस हमले में शहीद हुए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का भी करनाल से संबंध होना इस जिम्मेदारी को भावनात्मक रूप से और अधिक महत्वपूर्ण बना देता है।

Pahalgam Terror Attack

यह प्रतिष्ठित नियुक्ति उनके उत्कृष्ट कानूनी ज्ञान, ईमानदारी और न्याय के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है, जो पूरे करनाल और विधि जगत के लिए गर्व का विषय है। वरिष्ठ अधिवक्ता कर्मबीर सिंह नलवा को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।

Please Read Alsi This Article : CRPF Constable 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए, 9195 पदों पर भर्ती शुरू, जानें सैलरी और पूरी डिटेल

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork/

Twitter: https://x.com/IBN24Network?t=K1A8JK8CUwcgllMRYQNPOw&s=08

Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.
RELATED ARTICLES
IBN News 24

Most Popular