100 Crore Rupay Health Plan : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को पंचकूला से ‘स्वस्थ हरियाणा-समृद्ध हरियाणा’ अभियान के तहत करीब 100 करोड़ रुपये की लागत वाली 9 महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजनाओं का राज्य स्तरीय शुभारंभ करेंगे। इन नई स्वास्थ्य सेवाओं का उद्देश्य महिलाओं, ग्रामीण क्षेत्रों और डिजिटल स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाना है।

Written by Kajal Panchal • Published on : 29 May 2026
IBN24 News Network : राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव भी मौजूद रहेंगी। दोनों नेता पंचकूला से स्वास्थ्य विभाग की नई पहलों की शुरुआत करेंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह गुरुग्राम और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर फरीदाबाद में आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
PHC और CHC स्तर पर मिलेगी ECG सुविधा

सरकार की नई पहल के तहत अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) स्तर पर भी ECG जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए बड़ी संख्या में ECG मशीनें खरीदी गई हैं। साथ ही नर्सिंग अधिकारियों को इन मशीनों के संचालन और रिपोर्टिंग के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
नारनौल और भिवानी को बड़ी सौगात
स्वास्थ्य परियोजनाओं के तहत नारनौल स्थित महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज एवं राव तुलाराम अस्पताल (कोरियावास) में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर अत्याधुनिक निशुल्क डायलिसिस सेवा शुरू की जाएगी। इससे किडनी रोगियों को बेहतर और सुलभ उपचार मिल सकेगा।
इसके अलावा भिवानी जिले में तीन ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट और चार ब्लॉक सब-हेल्थ सेंटर का शुभारंभ किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और मजबूत होगी।
स्वास्थ्य ढांचे को मिलेगी मजबूती
सरकार का दावा है कि इन नई स्वास्थ्य परियोजनाओं से प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती मिलेगी और आम लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों, महिलाओं और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
‘स्वस्थ हरियाणा-समृद्ध हरियाणा’ अभियान के तहत शुरू की जा रही ये पहलें राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही हैं।
प्रदेशभर में आयोजित होंगे कार्यक्रम
पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के साथ-साथ सभी जिलों में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण किया जाएगा ताकि प्रदेशभर के लोग नई स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकें।
Please also read this article : Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव
Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork
पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork/





