Site icon IBN24 News Network

X-Travel Achievement : Egypt Airlines ने X-Travel World को दिया Certificate of Appreciation, करनाल के बेटे राहुल सचदेवा की कंपनी को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

X-Travel Achievement

X-Travel Achievement

X-Travel Achievement : करनाल के युवा उद्यमी राहुल सचदेवा ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शहर का नाम रोशन किया है। विश्व की बड़ी एयरलाइन कंपनियों में शामिल EgyptAir ने हाल ही में ट्रैवल बुकिंग प्लेटफॉर्म X-Travel World को Certificate of Appreciation देकर सम्मानित किया। यह सम्मान दिल्ली के होटल हयात में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान दिया गया, जिसमें देशभर की कई बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधि और उद्योग जगत से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।

X-Travel Achievement

Written by Kajal Panchal • Published on : 19 May 2026

IBN24 News Network : कार्यक्रम में Egypt Airlines के वरिष्ठ अधिकारियों ने X-Travel World की तेज़ी से बढ़ती लोकप्रियता और बेहतर ऑनलाइन फ्लाइट बुकिंग सेवाओं की सराहना की। साथ ही कंपनी के CEO राहुल सचदेवा को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। कंपनी को ट्रैवल सेक्टर की उभरती हुई टॉप 10 कंपनियों में शामिल होने पर यह सम्मान प्रदान किया गया।

दो साल में बनाई अलग पहचान

महज दो साल पहले शुरू हुई X-Travel World आज ऑनलाइन ट्रैवल बुकिंग सेक्टर में तेजी से अपनी पहचान बना रही है। कंपनी को Goibibo और MakeMyTrip जैसी बड़ी कंपनियों के मुकाबले में देखा जा रहा है। खास बात यह है कि करनाल जैसे शहर से निकलकर राहुल सचदेवा ने अपने बिजनेस को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया है।

X-Travel Achievement

राहुल सचदेवा का कहना है कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को सबसे सस्ते एयर टिकट उपलब्ध कराना और टिकट कैंसिलेशन की स्थिति में न्यूनतम कटौती सुनिश्चित करना है। इसके लिए उनकी टीम लगातार नई तकनीक और बेहतर सेवाओं पर काम कर रही है।

युवाओं के लिए रोजगार का भी सपना

राहुल सचदेवा ने बताया कि X-Travel World सिर्फ एक ट्रैवल बुकिंग प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने का भी एक बड़ा सपना है। उनका कहना है कि भविष्य में कंपनी के जरिए ऐसे कई युवाओं को घर बैठे काम करने का मौका मिलेगा जो रोजगार की तलाश में हैं।

उन्होंने बताया कि फिलहाल यह मोबाइल ऐप केवल ट्रैवल एजेंट्स के लिए उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही आम लोग भी इसे अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकेंगे। इसके बाद यूजर्स सस्ती फ्लाइट टिकट और होटल बुकिंग जैसी सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे।

कई पुरस्कारों से हो चुके हैं सम्मानित

राहुल सचदेवा को इससे पहले भी यंग एंटरप्रेन्योरशिप के क्षेत्र में कई बड़े अवॉर्ड मिल चुके हैं। कम समय में उनकी कंपनी की सफलता यह दिखाती है कि छोटे शहरों से निकले युवा भी अपने जुनून और मेहनत के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं।

करनाल के लोगों के लिए यह उपलब्धि गर्व का विषय मानी जा रही है, क्योंकि शहर का एक युवा आज वैश्विक ट्रैवल इंडस्ट्री में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रहा है।

Please also read this article : https://indiabreaking.com/neet-paper-leak-arrest/

Jihad Drug Seizure Operation : आतंक नेटवर्क को ताकत देने वाली 182 करोड़ की ‘जिहादी ड्रग’ जब्त, मोदी सरकार के ‘ऑपरेशन रेजपिल’ से मचा हड़कंप, जानिए क्या है जिहादी ड्रग और कितनी खतरनाक ?

Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork/

Exit mobile version