एक नवंबर यानी कल पूरे देश में सुहागन औरतें अपने पतियों की सुरक्षा और समृद्धि के लिए कठिन निर्जला व्रत रखेंगी। रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद यह व्रत पूरा होगा। हर शहर में चांद दिखने का समय-समय अलग होता है। जानें आपके शहर में चांद कब निकलेगा।
नई दिल्ली। सनातन धर्म में करवाचौथ का खास महत्व है। इस दिन सुहागन औरतें अपनी पति की लंबी उम्र के लिए पूरा दिन निर्जला व्रत रखती है।
इस साल करवाचैथ का व्रत 1 नवंबर को रखा जाएगा। यह व्रत हिंदू कैलेंडर के अनुसार, कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को प्रतिवर्ष आता है। साथ ही इस दिन चंद्रमा को छलनी से देखने की बेहद खास परंपरा है, जिसका पालन लंबे समय से किया जा रहा है।
करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या करें शामिल
Karwa Chauth Sargi: करवा चौथ की सरगी का अपना खास महत्व है। सास बहु को सरगी और सुहाग का सामान देती है। जिसका इस्तेमाल करवा चौथ की पूजा के दौरान होता है। सरगी में 16 श्रृंगार का सामान जैसे कुमकुम, बिंदी, मेहंदी, चूड़ी, साड़ी, सिंदूर, बिछिया, काजल आदि जरूर शामिल किया जाता है। सरगी में ताजे और मौसमी फलों को शामिल करना चाहिए। सरगी में सास अपनी बहू को मीठे के रूप में दूध से बनी खीर आदि भी दे सकती हैं।
करवा चौथ पर पूजा की थाली में रखें ये सभी सामान
करवा चौथ का पर्व पतिव्रता स्त्रियों के लिए बेहद खास है। व्रत के लिए पूजा के समय खास चीजों का ध्यान रखना जरुरी है। पूजा की थाली में पानी, थाली, मिट्टी का दीपक, चांदी का कटोरा, गंगाजल, मिठाई, चांदी की थाली, और चांदी के कलश रखे जाते हैं।
करवा चौथ पर किस समय रखें व्रत?
सभी सुहागन औरतें करवा चौथ पर सुबह 06:39 बजे से व्रत रखें जो रात 08:59 बजे तक रहेगा। इसके अलावा चंद्रोदय का समय रात 8 बजे के आसपास है।
करवा चौथ पर पंजाब में कब होगा चंद्रोदय?
पंजाब में करवा चौथ पर चांद रात 08 बजकर 10 मिनट पर निकलेगा।
करवा चौथ पर हरियाणा में कब दिखेगा चांद?
करवा चौथ पर चतुर्थी तिथि 31 अक्टूबर को रात नौ बजकर 32 मिनट पर शुरू होगा और एक नवंबर को रात नौ बजकर 21 मिनट पर समापन होगा। हरियाणा में एक नवंबर को रात 8:15 बजे पर चंद्रोदय होने का अनुमान लगाया गया है।
इस साल करवा चौथ पर बन रहा अद्भुत संयोग
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक इस बार लंबे अर्से के बाद करवाचौथ के व्रत पर शिव योग तथा सर्वार्थ सिद्धि योग का अद्भुत संयोग बनने जा रहा है।
शिमला में कब दिखेंगा चांद?
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में चांद का दीदार रात 8:07 मिनट पर होगा।
Karva Chauth 2023 Shubh Muhurat
करवा चौथ व्रत: सुबह 6:36 से रात 8: 26 बजे तक है।
करवा चौथ पूजा: शाम 5: 36 मिनट से शाम 6:54 मिनट तक है।
करवा चौथ चंद्रोदय का समय: 1 नंवबर रात 8:05 बजे