क्या होगा 21 दिनों के बाद लड़कियों का हाल? भारती सिंह ने टिक-टोक वीडियो शेयर कर बताया

लॉकडाउन के चलते देश के लोग घरों में कैद हो गए हैं। हर कोई जल्द से जल्द कोरोना के खत्म होने की प्रार्थना कर रहे हैं। हालांकि बॉलीवुड सेलेब्स इस समय घर की साफ सफाई, खाना बनाना, टीवी और किताबें पढ़ना जैसे काम करके टाइम पास कर रहे हैं। ऐसे में कुछ स्टार ऐसे भी हैं, जो फनी पोस्ट शेयर करके लोगों को एंटरटेन करने की कोशिश कर रहे हैं। कॉमेडियन-एक्ट्रेस भारती सिंह ने भी कुछ ऐसा ही करने की कोशिश की है।

भारती ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फनी टिकटॉक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आप लोटपोट हो जाएंगे। वीडियो में भारती तकिए के पीछे अपना चेहरा छिपाए बैठी हुई हैं, लेकिन जब वह तकिया अपने चेहरे से हटाती हैं तो उनके चेहरे पर दाढ़ी और मूछें नजर आती हैं। उनके इस वीडियो को खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है।

Advertisement