
देश को कल यानी 13 अक्टूबर के दिन चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजधानी दिल्ली के लोगों को सीधा फायदा पहुंचेगा। घंटों का सफर मिनटों में तय होगा। यह ट्रेन हिमाचल के अंब से दिल्ली रूट पर चलेगी। नई दिल्ली से चंडीगढ़ का सफर इस ट्रेन के जरिए मात्र 2 घंटे और 50 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 अक्टूबर यानी कल के दिन ऊना से देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन अंब-दिल्ली रूट पर दौड़ेगी। इसी रूट पर अभी हमसफर ट्रेन 7 घंटे लेती है लेकिन वंदे भारत एक्सप्रेस इस रूट का सफर 5 घंटे 25 मिनट पर पूरा कर लेगी। नरेंद्र मोदी कल ऊना में कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।
वंदे भारत एक्सप्रेस का अंब-दिल्ली रूट
हफ्ते में बुधवार को छोड़कर वंदे भारत एक्सप्रेस अन्य सभी दिन चलेगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अंब-अंदौरा से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर 1 बजे रवाना होगी और मात्र 21 मिनट में ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगी। यहां दो मिनट इसके हॉल्ट रहेगा और फिर 1 बजकर 23 मिनट के लिए दिल्ली के लिए रवाना होगी. चंडीगढ़ से 3 बजकर 35 मिनट पर रवानगी के बाद अंबाला में 4 बजकर 13 मिनट पर पहुंचेगी। बाद में शाम 6 जबकर 25 यह वंदे भारत ट्रेन दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से यह ट्रेन सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर ऊना के अंब के लिए चलेगी। जो हरियाणा होते हुए अंबाला में 8 बजे पहुंचेगी। सुबह 10 बजकर 34 मिनट पर रेलवे स्टेशन ऊना में होगी और यहां दो मिनट रुकने के बाद अंब-अंदौरा में 11:05 बजे पहुंचेगी।