Two sisters crushed by truck, died on the spot: बर्थडे मनाने के लिए घर से निकली फैमिली के साथ निकली थी हरियाणा के सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 पर भयंकर हादसा हुआ। जिसमें जन्मदिन मनाने के लिए गई दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी कार में टक्कर मार दी। ट्रक के साथ कार करीब 100 मीटर तक घसीटती चली गई। टक्कर इतनी भयानक थी गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

इस हादसे में दो सगी बहनों की मौके पर मौत हो गई जबकि दो अन्य बहनें, एक बच्चा और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और बचाव और राहत कार्य शुरू किया गया। सबसे पहले घायलों को सोनीपत के सिविल हॉस्पिटल में पहुंचाया गया और फिर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया।
कैसे हुआ हादसा?
Two sisters crushed by truck, died on the spot: बर्थडे मनाने के लिए घर से निकली फैमिली के साथ निकली थी कार में दिल्ली निवासी मनदीप कौर, सर्वजीत कौर, जगजीत कौर, युवक समीर, बच्चा वरदान और पंजाब के अमृतसर निवासी मनप्रीत कौर सवार थे। बताया जा रहा है कि बेटे वरदान का जन्मदिन मनाने के लिए ये सभी लोग मुरथल जा रहे थे। इनकी XUV गाड़ी राई थाना से थोड़ी दूरी पर सर्विस लेन में रुकी हुई थी। इसी दौरान समीर चिप्स लेने के लिए गाड़ी से उतरा, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सर्विस लाइन की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे कार में टक्कर में मार दी।
काफी जबरदस्त थी टक्कर
Two sisters crushed by truck, died on the spot: बर्थडे मनाने के लिए घर से निकली फैमिली के साथ निकली थी टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक कार को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। सड़क पर खड़ी गाड़ी पल भर में मलबे में तब्दील हो गई। इस दुखद हादसे में मनदीप कौर जिसकी उम्र 27 और उसकी बहन मनप्रीत कौर 38 वर्ष उम्र, इन दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक मनदीप कौर दिल्ली के तिलक नगर स्थित और शाहपुर इलाके में रहती थी, जबकि घायल जगजीत कौर और सर्वजीत कौर तिलक नगर की निवासी है।
पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
हादसे के बाद कार सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। उनकी चीखें सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर राई थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और आरोपी चालक की तलाश जारी है ।
क्या रही हादसे की वजह
Two sisters crushed by truck, died on the spot: बर्थडे मनाने के लिए घर से निकली फैमिली के साथ निकली थी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक की तेज रफ्तार और लापरवाही इस हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। गाड़ी सर्विस लेन में खडी थी और खड़ी गाड़ी को ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। साथ ही पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
परिवार की खुशियां मातम में बदली
Two sisters crushed by truck, died on the spot: बर्थडे मनाने के लिए घर से निकली फैमिली के साथ निकली थी परिवार के लोग जन्मदिन मनाने के लिए निकले थे, इस बात से बेखबर की मौत उनका रास्ता रोके खड़ी है। परिवार की सारी खुशियां पल भर में मातम में बदल गई। हर कोई इस दर्दनाक मंजर को देखकर स्तब्ध रह गया। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस के अनुसार, घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में भेज दिया गया है।
Please Read Alsi This Article : Fire Incident in Karnal: सुबह-सुबह कपड़े की दुकान में आग, लाखों का नुकसान
पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3
Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork/
Twitter: https://x.com/IBN24Network?t=K1A8JK8CUwcgllMRYQNPOw&s=08
Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork