
Yamuna Expressway Toll Tax Price Increase: देश में बढ़ती महंगाई का प्रभाव हर किसी चीज पर देखने को मिल रहा है। सड़क पर यात्रा करने वाले प्रत्येक वाहन चालक को टोल प्लाजा से होकर जरूर गुजरना पड़ता है। ऐसे में किसी भी एक्सप्रेस वे पर यदि टोल की कीमतों में इजाफा हो जाता है तो लोगों कसफल पर आने वाला खर्च भी बढ़ जाता है। देश में हाईवे तेजी से बन रहे हैं लेकिन इन पर सफर करना काफी महंगा होता जा रहा है।
यमुना एक्सप्रेस वे पर सफर करना हुआ महंगा
सामने आई है कि यमुना एक्सप्रेस वे पर भी टोल टैक्स की दरों में इजाफा कर दिया गया है। इतना ही नहीं बढ़ी हुई दरों को अगले महीने से ही लागू किया जाएगा। थोड़ी राहत की बात यह है कि बढ़ी हुई दरें हर श्रेणी के वाहनों पर लागू नहीं होगी। इस खबर को पूरा पढ़कर जाने किन-किन वाहनों को देना होगा बड़ा वे टोल टैक्स की कीमत।
1 सितंबर से लागू होगी नई दरें
यमुना एक्सप्रेस वे पर टोल की दरों को बढ़ाया जा रहा है। बता दे कि यमुना प्राधिकरण द्वारा ही इस एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स की दरों को बढ़ाया गया है। दरअसल ट्रैक्टर और दोपहिया वाहनों को बढ़ी हुई टोल दरों से कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। लेकिन इनके अलावा सभी प्रकार के वाहनों को नई दरों के मुताबिक ही टोल टैक्स देना पड़ेगा। वही 1 सितंबर से बढ़ी हुई दरों को इस एक्सप्रेस वे पर लागू कर दिया जाएगा।
इतनी बड़ी टोल टैक्स की दरें
प्राप्त सूचना के अनुसार टोल दरों में 10 पैसे से 55 पैसे प्रति किलोमीटर का इजाफा किया गया है। इससे पहले बीते साल टोल की दरों में सितंबर महीने में ही बढ़ोतरी की गई थी। यमुना एक्सप्रेस वे की कुल लंबाई 165 किलोमीटर है। इस एक्सप्रेस वे पर आगरा मथुरा और जीवन पर टोल प्लाजा पड़ता है। अब इन टोल प्लाजा पर बढ़ी हुई दरें लागू होंगी।