
इंडिया ब्रेकिंग/करनाल रिपोर्टर(ब्यूरो) चण्डीगढ़ – अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने निर्भया के चारों हत्यारों को फांसी होने पर संतोष जाहिर करते हुए इसे देश की कानून की जीत बताई है। 20 मार्च 2020 देश की महिलाओं व हमारी बच्ची के लिए ऐतिहासिक दिन है। दरिंदों को फांसी की सजा मिलने में कुछ देरी जरूर हुई है। मगर 7 साल बाद ने निर्भया परिवार को इंसाफ मिला है।
हम सबको न्यायपालिका पर विश्वास रखना चाहिए। देर हो सकती है मगर अन्धेर नहीं है। इस फैसले से पूरे देश में अच्छा संदेश गया हैं। राष्ट्रीय महासचिव बजरंग गर्ग ने कहा कि चारों दरिंदों को फांसी होने से देश में जो कुछ भूखे बेडि़यां बलात्कारी हैं उसके भी खौफ पैदा होगा। इससे अपराध में भी काफी हद तक कमी आएगी और देश व प्रदेश में हमारी बहन बेटियां अपने आप को सुरक्षित महसूस करेगी।