
भारत में कोरोना का कहर जारी है| इस वायरस के संक्रमण को कम करने के लिए पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन है| इसी बीच बिहार से एक ऐसा मामला सामने आया जहां आरोप है कि पड़ोसी देश नेपाल का रहना वाला एक व्यक्ति भारत में कोरोना वायरस फैलाने की योजना बना रहा है|
दरअसल, बिहार के पश्चिमी चंपारण के जिलाधिकारी ने जिले में तैनात एसएसबी का हवाला देते हुए पुलिस अधीक्षक को एक पत्र लिखा है| जिलाधिकारी ने इस पत्र में लिखा है कि एसएसबी से उन्हें यह सूचना प्राप्त हुई है कि नेपाल का रहने वाला जालिम मुखिया नाम का एक व्यक्ति भारत में कोविड-19 महामारी फैलाने की योजना बना रहा है|
जिलाधिकारी ने पत्र में कहा है कि जालिम मुखिया भारत और नेपाल के बीच अवैध हथियार की सप्लाई और तस्करी में भी शामिल है| पत्र में जिलाधिकारी ने कहा है कि 40 से 50 कोरोना वायरस संदिग्ध भारतीय मुसलमानों को भारत में आने की सूचना दी गई है|
इसके बाद जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया है कि वह भारत नेपाल सीमा पर ज्यादा सतर्कता बरतें और वहां किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ाई से कार्रवाई करें|
जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में जालिम मुखिया नेपाल के पार्षद जिला स्थित सेरवा थाना अंतर्गत जगन्नाथपुर गांव का निवासी है| जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को यह पत्र 6 अप्रैल को लिखा है| हालांकि इसके बाद भारत-नेपाल सीमा पर अधिक सतर्कता बरती जा रही है|