अंबाला : अंबाला जिले में शादी से दो दिन पहले दूल्हा घर से भाग गया। दूल्हे की यमुनानगर बारात जानी थी। घर में शादी की तैयारियां चली हुई थीं, लेकिन दूल्हा एक दिन पहले शाम को बाल कटवाने का बहना बना भाग गया।
जानकारी के मुताबिक यह मामला बराड़ा थाना के अंतर्गत आने वाले गांव कसेरला खुर्द का है। सत्या देवी ने बताया कि उसके छोटे बेटे राम कुमार की 25 जून को छप्परा (यमुनानगर) बारात जानी थी। 24 जून को घर पर मंढा का आयोजन होना था। उसका बेटा राम कुमार उगाला अड्डे पर बाल कटवाने के लिए बाइक पर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। महिला ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर हर जगह तलाश कर ली है, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।