Site icon IBN24 News Network

Subhash Chandra Bose Jayanti 2024 : पराक्रम दिवस के रूप में क्यों मनाई जाती है नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, पढ़ें रोचक तथ्य

Netaji Subash Chandra Bose

Netaji Subash Chandra Bose

Subhash Chandra Bose Jayanti 2024

Subhash Chandra Bose Jayanti 2024 : नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के एक महान क्रांतिकारी थे। उन्होंने कई भारतीय स्वतंत्रता आंदोलनों में भाग लिया और आजाद हिंद फौज की स्थापना भी की। देश की आजादी में नेताजी के अद्वितीय योगदान को याद करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए हर साल 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है।

शिक्षा ब्यूरो, नई दिल्ली। महान भारतीय क्रांतिकारी और विभिन्न आंदोलनों के नेता सुभाष चंद्र बोस, जिन्हें नेताजी का उपनाम दिया गया था, उनकी बहादुरी का सम्मान और सराहना करने के लिए हर साल 23 जनवरी को मनाया जाता है। नेताजी का जन्म 23 जनवरी, 1897 को उड़ीसा के कटक में एक बंगाली परिवार में हुआ था।

Subhash Chandra Bose Jayanti 2024 :नेताजी ने भारत की आजादी में अहम भूमिका निभाई और युवाओं में स्वतंत्रता संग्राम के प्रति जुनून पैदा किया। नेताजी ने “जय हिंद, तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा”, “चलो दिल्ली” जैसे आजादी के नारे दिए, जिसने युवाओं को आजादी के लिए प्रेरित किया। स्वतंत्रता के लिए उनके संघर्ष के सम्मान में हर साल उनका जन्मदिन मनाया जाता है।

2021 से पराक्रम दिवस के रूप में हुई शुरुआत

Subhash Chandra Bose Jayanti 2024 :पहले इस दिन को सुभाष चंद्र जयंती के रूप में मनाया जाता था, लेकिन 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की कि नेताजी के योगदान को देखते हुए इस दिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाएगा। तब से हर साल नेताजी का जन्मदिन साहस दिवस के रूप में मनाया जाता है।

नेताजी सुभाषचंद्र बोस से जुड़े रोचक तथ्य

ये भी पड़े https://indiabreaking.com/fraud/

Exit mobile version