देश के गरीब, असहाय व जरूरतमंदों को समाज में जोडऩे के लिए सेवा भारती का अहम योगदान !

इंडिया ब्रेकिंग /करनाल रिपोर्टर (ब्यूरो ) सेवा भारती के राज्य स्तरीय कार्यालय में सेवा श्री आश्रम व भारत माता की प्रतिमा का किया लोकार्पण, सहयोग करने वालो को किया भामा शाह व भगवान विश्वकर्मा पुरस्कार से सम्मानित।महिला एवं बाल विकास मंत्री हरियाणा सरकार कमलेश ढांडा ने कहा कि देश के गरीब, असहाय व जरूरतमंदों को समाज की मुख्य धारा में जोडऩे के लिए सेवा भारती का अहम योगदान है। सेवा भारती के इस सेवा भावी योगदान से देश और समाज में उन्नति के नये मार्ग खुल रहे है।

मंत्री रविवार को अर्जुन गेट स्थित सेवा भारती के प्रदेश स्तरीय कार्यालय में सेवा श्री आश्रम के लोकार्पण के अवसर पर बतौर मुख्यातिथि बोल रही थी। इस कार्यक्रम से पहले गीता मनीषी ज्ञानानंद जी महाराज, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के उत्तर क्षेत्रीय कार्यकारिणी के सदस्य प्रेम जी गोयल, घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण, मेयर रेणू बाला गुप्ता, कुमंद रामा बंसल, आभा त्यागी की उपस्थिति में भारत माता की प्रतिमा का भी लोकार्पण किया गया। सभी अतिथियों ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक स्व० कश्मीरी लाल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंली दी और सभी ने सेवा श्री आश्रम का अवलोकन भी किया।

इस मौके पर मंत्री ने कहा कि सेवा भारती जरूरतमंदों की सेवा करती है। सेवा भारती ने महिलाओं को शिक्षा , संस्कार व स्वावलम्बी बनाने के लिए पूरे देश में एक मुहिम छेड़ी है। इस मुहिम के तहत प्रदेश व देश के हर क्षेत्र में सेवा भारती द्वारा अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से ना केवल महिलाएं बल्कि जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को भी नई दिशा मिल रही है। सेवा भारती से पे्रेरणा लेकर हरियाणा सरकार ने भी महिलाओं को मजबूत करने के लिए अनेक योजनाएं चलाई हुई है। उन्होंने अपने ऐच्छिक कोष से सेवा भारती के भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपये का आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की।

गीता मनीष ज्ञानांनद जी महाराज ने सेवा भारती राज्य स्तरीय कार्यालय व भारत माता की प्रतिमा के लोकार्पण पर सभी स्वयं सेवको  को बधाई दी और कहा कि यह भवन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बहुत ही वरिष्ट कार्यकर्ता परम पुज्य कश्मीरी लाल ताऊ जी की याद में बनाया गया है। उन्होंने कहा कि सेवा भारती किसी परिचय का मोहताज नहीं है। सेवा भारती द्वारा देश के अनेक प्रांतों व नगरों में जरूरतमंदों की सेवा की जा रही है। उन्होंने कहा कि सेवा भारती अनुशासित और संकल्पित भाव से सेवा करके समाज को नया स्वरूप दे रही है। सेवा ही यथार्थ मेंं मानव की सेवा है। हर व्यक्ति को सेवा भाव से आगे बढऩा चाहिए, जिसका प्रत्यक्ष उद्हारण सेवा भारती निस्वार्थ भाव से कर रही है।

घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण ने बताया कि सेवा भारती समाज के ऐसे वर्ग को उन्नत करने का काम कर रही है, जो किसी ना किसी अभाव में पीछे रह गया है। जब यह समाज शिक्षा, व्यवसाय में आगे आएगा, समाज में चेतना बढ़ेगी और देश भी आगे बढ़ेगा। उन्होंने आह्वान किया कि हर व्यक्ति को सेवा के प्रति हाथ बढ़ाना चाहिए। विधायक हरियाणा के विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता के प्रतिनिधि के रूप में इस कार्यक्रम में भाग ले रहे थे। उन्होंने स्पीकर की ओर से सेवा भारती आश्रम में 11 लाख रूपये अनुदान के रूप में देने की घोषण भी की।

इस मौके पर सेवा श्री आश्रम में आर्थिक सहयोग करने वाले महानुभाव को भामा शाह पुरस्कार व इस आश्रम में शारीरिक सेवा व मिस्त्रियों को भगवान विश्वकर्मा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुशील गुप्ता ने बताया कि मात्र 11 महीने में यह आश्रम बनाया गया। इस आश्रम का क्षेत्र 26 हजार वर्ग फु ट है। अब वर्तमान में इस आश्रम में 8 बौद्धिक हाल, 11 कमरे, 30 शौचालय, एक भोजनालय, एक लाईबे्ररी है। इसमें करीब 50 विद्यार्थियों के छात्रावास बनाया गया है और इसके अतिरिक्त प्राकृतिक चिकित्सक हाल, बहुउद्देसीय हाल भी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त अभी कुछ निर्माण कार्य बाकी है, जिसको आने वाले समय में पूरा कर लिया जाएगा। इस कार्यक्रम में गुरूग्राम से आई प्रिया और मुस्कान ने देश भक्ति पर आधारित गीत प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर आरएसएस के उत्तर क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रेम जी गोयल, भरत जी ठाकुर, जितेन्द्र जी, सेवा भारती से आभा त्यागी, कवियत्री कुमंद रामा बंसल ने भी अपने विचार रखें, जिनमें उन्होंने सेवा भारती द्वारा देश व प्रदेश में किये जा रहे कार्यो की प्रशंसा की। इस मौके पर सेवा भारती के उत्तरी क्षेत्रीय अध्यक्ष जयदेव दादा जी, प्रांत अध्यक्ष नरेन्द्र जी, डा०जयदेव त्यागी, मेयर रेणू बाला गुप्ता, प्रांत कार्यवाह सुभाष जी, प्रांत प्रचारक विजय कुमार, डा०भरत, दीपक शर्मा, पंकज भारती, मदन मोहन मित्तल, सुरेन्द्र धीमान, प्रवीन लाठर, अशोक सुखीजा, ओम प्रकाश अत्रेजा, कपिल अत्रेजा, अमरजीत तथा सेवा भारती के जितेन्द्र जी सहित सेवा भारती के जिला व राज्य स्तरीय कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Advertisement