
SBI Bank Strike : देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक State Bank of India की सेवाएं आने वाले दिनों में प्रभावित हो सकती हैं। हरियाणा समेत कई राज्यों में SBI कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल के कारण 25 और 26 मई को बैंक शाखाओं में कामकाज ठप रहने की संभावना है। यह हड़ताल ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (AISBISF) की ओर से कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर बुलाई गई है।
Written by Kajal Panchal • Published on : 22 May 2026
IBN24 News Network : यूनियन ने बैंक प्रबंधन के सामने कुल 16 प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें कर्मचारियों की भर्ती, पेंशन व्यवस्था में सुधार, आउटसोर्सिंग पर रोक और कर्मचारियों पर क्रॉस-सेलिंग का दबाव खत्म करने जैसे मुद्दे शामिल हैं।
शाखाओं में कामकाज हो सकता है प्रभावित
हड़ताल का सबसे ज्यादा असर बैंक शाखाओं में होने वाली सेवाओं पर देखने को मिल सकता है। खासतौर पर वर्कमैन कैटेगरी के कर्मचारियों की बड़ी भागीदारी के कारण शाखा संचालन धीमा पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
हालांकि SBI प्रबंधन का कहना है कि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग ऐप, यूपीआई और एटीएम सेवाओं पर बड़ा असर नहीं पड़ेगा।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगें क्या हैं ?
AISBISF ने बैंक प्रबंधन के सामने कई अहम मांगें रखी हैं। यूनियन का कहना है कि लंबे समय से कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। यूनियन ने आरोप लगाया है कि कर्मचारियों पर बीमा और म्यूचुअल फंड जैसे थर्ड पार्टी प्रोडक्ट बेचने का अनावश्यक दबाव बनाया जाता है। कर्मचारियों ने इस दबाव को खत्म करने की मांग की है।
मई के अंतिम सप्ताह में छुट्टियों और हड़ताल का ऐसा संयोग बन रहा है, जिससे कई शहरों में बैंकिंग सेवाएं लगातार प्रभावित रह सकती हैं।
- 23 मई को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे
- 24 मई को रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा
- 25 और 26 मई को कर्मचारियों की हड़ताल प्रस्तावित है
- 27 और 28 मई को कई राज्यों में बकरीद की छुट्टी पड़ सकती है
ऐसे में कई इलाकों में लगातार पांच से छह दिनों तक बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है। ग्राहकों को सलाह दी जा रही है कि जरूरी बैंकिंग कार्य पहले ही निपटा लें ताकि बाद में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
Please also read this article : Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव
Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork
पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

