Renu Bhatia Apology : हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन पद से इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद रेणु भाटिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपने कार्यकाल के दौरान हुई गलतियों के लिए माफी मांगी। हालांकि करीब 1 मिनट 54 सेकेंड के इस वीडियो में उन्होंने उस विवादित बयान का जिक्र नहीं किया, जिसे लेकर पिछले कई दिनों से विवाद जारी है।
Written by Kajal Panchal • Published on : 10 June 2026
IBN24 News Network : वीडियो में रेणु भाटिया आयोग के दफ्तर में अपनी कुर्सी पर बैठी दिखाई दे रही हैं। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद करते हुए की और कहा कि यदि उनके कार्यकाल के दौरान किसी को उनकी वजह से आघात पहुंचा हो या किसी काम में देरी हुई हो तो वह उसकी क्षमायाची हैं।
हालांकि उन्होंने नर्सिंग ऑफिसर से जुड़े अपने उस बयान पर कोई टिप्पणी नहीं की, जिसमें उन्होंने कहा था, “क्या आपकी भी बेटी है, छोड़ू उसे किसी के साथ 15 मिनट एक कमरे में, फिर इस बच्ची को अकेला कैसे छोड़ दिया गया।”
विवाद के बाद आई थी इस्तीफे की खबर
कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश सिविल अस्पताल में एक युवती से रेप की घटना के बाद 7 जून को रेणु भाटिया अस्पताल का दौरा करने पहुंची थीं। यहां उन्होंने प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर डॉ. साराह अग्रवाल समेत ड्यूटी पर मौजूद नर्सिंग स्टाफ को फटकार लगाई थी। इसी दौरान उन्होंने सीनियर नर्सिंग ऑफिसर अनिता से यह विवादित टिप्पणी की थी।
इस बयान के बाद हरियाणा नर्सिंग ऑफिसर्स में नाराजगी फैल गई। मंगलवार को नर्सिंग ऑफिसर्स ने दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल की थी। देर रात रेणु भाटिया के इस्तीफे की खबर सामने आई। इसके बावजूद हरियाणा नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन ने साफ कर दिया था कि केवल इस्तीफे से मामला खत्म नहीं होगा और वह माफी के साथ-साथ FIR भी दर्ज कराएंगे।
इसी बीच रेणु भाटिया का वीडियो सामने आया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मंगलवार को ही रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन इसे बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया।
वीडियो में क्या बोलीं रेणु भाटिया
वीडियो में रेणु भाटिया ने कहा,
नर्सिंग एसोसिएशन बोली- यह माफी नहीं, FIR दर्ज कराएंगे
हरियाणा नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष विनीता बांगड़ ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि रेणु भाटिया ने अपने वीडियो में नर्सिंग ऑफिसर्स से सीधे तौर पर माफी नहीं मांगी है। उन्होंने विवादित बयान का कहीं जिक्र तक नहीं किया। ऐसे में एसोसिएशन FIR दर्ज कराएगी और मानहानि का केस भी दायर किया जाएगा।
“अभी इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ”
विनीता बांगड़ ने कहा, “अभी रेणु भाटिया का इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है। जब तक वह सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगतीं, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने नर्सिंग ऑफिसर्स के सम्मान को ठेस पहुंचाई है। ऐसे में किसी तरह के समझौते का कोई मतलब नहीं है।”
“मैडम उनकी सुरक्षा को कुछ नहीं समझतीं”
उन्होंने कहा कि CHC और PHC स्तर पर नर्सिंग ऑफिसर रात में भी अकेले ड्यूटी करती हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं है। रात के समय जोखिम और बढ़ जाता है। एक महीने पहले उन्होंने रेणु भाटिया से मुलाकात कर नर्सिंग ऑफिसर्स की सुरक्षा संबंधी मांगों का ज्ञापन भी सौंपा था, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विनीता बांगड़ ने सवाल उठाते हुए कहा, “क्या मैडम नर्सिंग ऑफिसर्स की इज्जत और सुरक्षा को महत्व नहीं देतीं?”
इस्तीफे के बाद भी थमने के संकेत नहीं
रेणु भाटिया के इस्तीफे और वीडियो संदेश के बावजूद विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। हरियाणा नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन ने साफ कर दिया है कि जब तक विवादित टिप्पणी को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी जाती और कानूनी कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
Please also read this article : Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव
Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork
पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

