
इंडिया ब्रेकिंग/करनाल रिपोर्टर(सिमरजीत कौर) महापौर रेणु बाला गुप्ता ने वार्ड नम्बर 3 के निर्मल विहार क्षेत्र में बनने वाली गलियों के निर्माण कार्य की महिलाओं को सम्मान देते हुए स्थानीय महिला से नारियल फोड़कर विधिवत शुरूआत करवाई। अनुमानित 22 लाख रूपये की लागत से यहां 5 गलियां बनाई जाएंगी। महापौर ने बताया कि मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल के निर्देशानुसार शहर में विकास कार्य तेजी से करवाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री का कहना है कि शहर के प्रत्येक वार्ड में नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य करवाए जाएं। मेयर के साथ वार्ड 3 के पार्षद पति परमजीत लाठर (पप्पू लाठर) व सहायक अभियंता सतीश कुमार मित्तल भी मौजूद थे।
महापौर ने बताया कि निर्मल विहार क्षेत्र में पहले सीवरेज और पीने के पानी के पाईप डाले गए थे। अब यहां बरसाती पानी की निकासी के लिए पाईप डालने का कार्य किया जाएगा। उसके पश्चात इंटरलाकिंग टाईलों से पक्की गलियां बनाई जाएंगी। करीब 1 महीने में यह कार्य पूरा कर लिए जाने की प्रबल उम्मीद है, जिसके बाद इस क्षेत्र के निवासियों को सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया होंग. महापौर ने मौके पर ठेकेदार व अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी गलियों के निर्माण में किसी प्रकार की कौताही ना भरती जाए। गलियों का लेवल ठीक होना चाहिए, ताकि बरसात का पानी सीधे बरसाती पानी की निकासी के लिए डाले गए पाईपो में जाए। सभी कार्य अच्छी क्वालिटी के तथा समय पर होने चाहिएं ताकि यहां के निवासियों को उसका फायदा मिल सके।
इस मौके पर पार्षद पति पप्पू लाठर ने महापौर रेणु बाला गुप्ता का स्वागत एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उनके साथ बंसी लाठर, शिलू संधू, बसंत राणा, गंगा राज, सतिन्द्र लाठर, विक्रम सिंह व कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए !