अमरनाथ यात्रा के लिए होगी इस दिन से रजिस्ट्रेशन शुरु

अमरनाथ यात्रा 2020 का शुभारंभ 42 दिनों के लिए 23 जून से हो रहा है| इस यात्रा का समापन 3 अगस्त को होगा| जम्मू कश्मीर के राज्यपाल और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड चेयरमैन गिरीश चंद्र मुर्मू ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी| पिछली बार अमरनाथ यात्रा 40 दिनों की थी जिसे बढ़ाकर इस बार 42 दिनों के लिए कर दिया गया है| साल 2018 में 60 दिनों के लिए कपाट खोले गए थे|

पिछले साल 2 अगस्त को श्रद्धालुओं को अमरनाथ यात्रा के बीच से श्रद्धालुओं को एडवाजरी जारी कर वापस बुला लिया गया था, जिसके बाद आर्टिकल 370 हटाया गया था|

श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर बिपुल पाठक ने बताया कि शुभ घड़ियों को देखकर ही अमरनाथ यात्रा का समय सुनिश्चित किया गया है| हिंदू कैलेंडर के अनुसार 23 जून 2020 को जगन्नाथ यात्रा से इसकी शुरुआत होगी, जबकि 3 अगस्त को रक्षा बंधन (श्रवण पूर्णिमा) यात्रा का आखिरी दिन होगा|

इस साल होने वाली अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल से शुरू होगा| पिछले साल की तुलना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले यात्रियों की संख्या में कमी देखते हुए अधिकारियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कोटा बढ़ाने का फैसला किया है|

13 साल से कम उम्र के बच्चों और 75 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं होगा| बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि वे यात्रा रूट और कैंप को प्लास्टिक फ्री रखने की ओर भी ध्यान दे रहे हैं|

बोर्ड की 37वीं बैठक में बाबा बर्फानी के दर्शनों की तारीखों को लेकर अंतिम फैसला किया गया| इससे पहले जनवरी में जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने पुलिस विभाग को तीर्थयात्रा के मद्देनजर बोर्ड का सहयोग करने की बात भी कही थी|

Advertisement