राम रहीम ने मुंहबोली बेटी हनीप्रीत का बदला नाम, कहा अब इस नाम से पुकारा जायेगा

पैरोल से जेल से बाहर आया डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख बलात्कार का आरोपी राम रहीम ने अपनी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत का नाम बदल डाला है। हनीप्रीत का अब नया नाम रुहानी दीदी हो गया है। गुरमीत राम रहीम ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि अब हनीप्रीत रुहानी दीदी हो गई है। भविष्य उन्हें सब रुहानी दीदी कहकर पुकारेंगे।

राम रहीम ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में साध संगत को संबोधित करते हुए हनीप्रीत के नाम बदलने की घोषणा की। साथ ही ये भी बताया कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के पद में कोई बदलाव नहीं होगा। राम रहीम ने कहा, हमने अपनी बिटिया को एक नाम दे दिया। नाम तो वही है। वैसे, बिटिया का नाम बताने की जरूरत नहीं है। सबको पता ही है। साध संगत भी जानती है। हमारी बिटिया का नाम हनीप्रीत है, धर्म की बेटी है और मुख्य शिष्या है। हमने उसे एक छोटा-सा नाम दे दिया। सारे कहते थे कि गुरु जी सारी ही दीदियां है, पता ही नहीं चलता है। तब हमने रूह दीनाम दे दिया यानी रूहानी दीदी ताकि आप आसानी से नाम ले सकें।

साथ डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख पद को लेकर राम रहीम ने कहा कि हम हैं, हम थे और हम ही गद्दी पर रहेंगे। इ दिनों राम रहीम 40 दिनों के पैरोल पर जेल  से बाहर है। वो उत्तर प्रदेश के बागपत में स्थित आश्रम में रह रहा है। राम रहीम के साथ हनीप्रीत और परिवार के दूसरे सदस्य भी हैं।

गौरतलब है कि राम रहीम अपने ही आश्रम की दो लड़कियों के साथ बलात्कार के आरोप में जेल में 20 साल की सजा काट रहा है। बीच-बीच में वो पैरोल पर जेल से बाहर आता रहता है। गुरमीत राम रहीम की गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद, हनीप्रीत को भी जेल भेजा गया था। डेरा समर्थकों द्वारा विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा के चलते हनीप्रीत को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन बाद में वो जेल से बरी हो गई थी।

Advertisement