Site icon IBN24 News Network

Rajasthan Ebola Suspected Case : क्या राजस्थान में पहुंच गया इबोला ? जयपुर में 19 साल की युवती संदिग्ध आइसोलेशन वार्ड में भर्ती, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर, जानिए क्या हैं लक्षण और कितना है खतरा ?

Rajasthan Ebola Suspected Case

Rajasthan Ebola Suspected Case

Rajasthan Ebola Suspected Case : राजस्थान में पहली बार इबोला वायरस संक्रमण का संदिग्ध मामला सामने आने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। युगांडा से जयपुर घूमने आई 19 वर्षीय युवती में इबोला जैसे लक्षण मिलने के बाद उसे राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। युवती के साथ फ्लाइट में यात्रा करने वाले अन्य यात्रियों को भी एहतियात के तौर पर होम क्वारंटाइन रहने और स्वास्थ्य निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

Rajasthan Ebola Suspected Case

Written by Kajal Panchal • Published on : 5 June 2026

IBN24 News Network : जानकारी के अनुसार युवती 5 जून को एयर अरेबिया की फ्लाइट से शारजाह होते हुए जयपुर पहुंची थी। जयपुर एयरपोर्ट पर नियमित स्वास्थ्य जांच के दौरान उसकी मेडिकल स्थिति संदिग्ध पाई गई। इसके बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल उसे RUHS अस्पताल भेज दिया।

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक युवती को क्रिटिकल केयर ब्लॉक में पूरी तरह अलग रखा गया है ताकि किसी भी संभावित संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

पुणे भेजे गए सैंपल, रिपोर्ट का इंतजार

RUHS अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अनिल गुप्ता ने स्पष्ट किया कि अभी तक युवती में इबोला वायरस संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल केवल इबोला से मिलते-जुलते लक्षण पाए गए हैं।

अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ. मोहनीश ग्रोवर ने बताया कि युवती का पहला सैंपल जांच के लिए पुणे स्थित राष्ट्रीय प्रयोगशाला भेजा गया है। दूसरा सैंपल 48 घंटे बाद भेजा जाएगा। दोनों रिपोर्ट आने तक मरीज को क्वारंटाइन और मेडिकल निगरानी में रखा जाएगा।

Rajasthan Ebola Suspected Case

उन्होंने कहा कि यदि जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत 21 दिनों तक विशेष निगरानी में इलाज किया जाएगा।

एक महीने से थी स्वास्थ्य संबंधी शिकायत

डॉक्टरों के अनुसार युवती की मेडिकल हिस्ट्री में पिछले एक महीने से पेट दर्द और भूख कम लगने की शिकायत दर्ज है। वर्तमान में उसे सिरदर्द की समस्या भी है। इन्हीं लक्षणों और यात्रा इतिहास को देखते हुए उसे संदिग्ध श्रेणी में रखा गया है।

मरीज के उपचार के लिए विशेष टीम गठित

RUHS प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक विशेष टीम बनाई है। इसमें मेडिसिन, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, रेस्पिरेट्री मेडिसिन, सर्जरी, बायोकेमिस्ट्री और संक्रमण नियंत्रण विशेषज्ञ शामिल हैं।

अस्पताल प्रशासन ने 24 घंटे निगरानी के लिए डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और सफाई कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई है। मरीज को एयरपोर्ट से अस्पताल तक सुरक्षित तरीके से लाया गया और पूरे रास्ते संक्रमण नियंत्रण के सभी मानकों का पालन किया गया।

फ्लाइट के यात्रियों को भी जारी किए गए निर्देश

स्वास्थ्य विभाग ने युवती के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों की पहचान कर उन्हें स्वास्थ्य निगरानी में रहने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने कहा है कि यदि किसी यात्री में बुखार, सिरदर्द, कमजोरी या अन्य लक्षण दिखाई देते हैं तो तुरंत चिकित्सा सहायता लें।

भारत में अब तक नहीं मिला कोई पुष्ट मामला

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार भारत में अब तक इबोला वायरस का कोई पुष्ट मामला दर्ज नहीं हुआ है। हालांकि अफ्रीकी देशों में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें सतर्क हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार इबोला वायरस का “बुंडीबुग्यो” वेरिएंट अफ्रीका के कुछ क्षेत्रों में तेजी से फैल रहा है। कांगो समेत कई देशों में हाल के महीनों में संक्रमण और मौतों के मामले सामने आए हैं।

केंद्र सरकार की एडवाइजरी

इबोला संक्रमण को लेकर भारत सरकार ने कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं:

क्या है इबोला वायरस ?

इबोला वायरस डिजीज (EVD) एक गंभीर और कई मामलों में जानलेवा वायरल बीमारी है। इसकी मृत्यु दर 25% से 90% तक हो सकती है, जो इलाज मिलने की गति और मरीज की स्थिति पर निर्भर करती है।

यह वायरस पहली बार वर्ष 1976 में अफ्रीका के सूडान और तत्कालीन जायरे (अब डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो) में पाया गया था। कांगो की इबोला नदी के नाम पर इस वायरस का नाम रखा गया।

Rajasthan Ebola Suspected Case

जांच और उपचार

इबोला संक्रमण की पुष्टि RT-PCR जैसे लैब टेस्ट के माध्यम से की जाती है। शुरुआती चरण में वायरस का स्तर कम होने पर दोबारा जांच की आवश्यकता भी पड़ सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार समय पर पहचान और इलाज से मरीज के बचने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

फिलहाल राजस्थान में मिले इस मामले की पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग किसी भी संभावित जोखिम को देखते हुए पूरी सतर्कता बरत रहा है।

Please also read this article : Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork

Exit mobile version