दिसंबर की ठंड में सुबह-सुबह उठना किसी जंग जीतने से कम नहीं है। खासतौर पर बच्चे तो बस छुट्टी का ही इंतजार करते हैं। अच्छी बात यह है कि दिसंबर के महीने में ही स्कूलों में विंटर वैकेशन शुरू होती है। जिसमें 10 से 15 दिनों का अवकाश रहता है। हालांकि राज्यों और संस्थानों पर निर्भर करता है कि सर्दियों की छुट्टियां कितनी और कब से शुरू होगी।
दिसंबर के महीने में क्रिसमस और नियमित विकेंड के अलावा सर्दियों की छुट्टी में स्कूल बंद रहेंगे। अमूमन जनवरी की पहली तारीख से स्कूल खुल जाते हैं। इस बार 1 जनवरी को अवकाश होने की वजह से 2 से स्कूल खुलेंगे। जनवरी के महीने में मकर संक्रांति की ही छुट्टी दिख रही है। इसके अलावा केवल रविवार का ही सहारा है। आगे खबर में देखिए दिसंबर से लेकर जनवरी तक की छुट्टियों की लिस्ट…
दिसंबर 2022 में छुट्टियां ( School holidays in december 2022)
18 दिसंबर 2022 रविवार – अवकाश.
19 दिसंबर 2022 सोमवार – गोवा मुक्ति दिवस के मौके पर छुट्टी
24 दिसंबर 2022 शनिवार – क्रिसमस की पूर्व संध्या से छुट्टी
25 दिसंबर 2022 रविवार – क्रिसमस पर सामूहिक अवकाश
26 दिसंबर 2022 सोमवार – शहीद उधम सिंह जयंती अवकाश
30 दिसंबर 2022 शुक्रवार – यू कियांग नंगवाह के अवसर पर मेघालय में छुट्टी
31 दिसंबर 2022 शनिवार – नववर्ष की पूर्वसंध्या पर अवकाश
जनवरी 2023 में छुट्टियां ( School holidays in january 20223)
01 जनवरी 2023 – रविवार
14 जनवरी शनिवार- मकर संक्रांति
14 जनवरी शनिवार- लोहड़ी
15 जनवरी रविवार- पोंगल
22 जनवरी रविवार- चंद्र नव वर्ष
26 जनवरी गुरुवार- गणतंत्र दिवस
26 जनवरी गुरुवार- वसंत पंचमी
29 जनवरी 2023 – रविवार