
रतिया : गांव मुंशीवाला से सुखमनपुर तक जाने वाली मुख्य पक्की सड़क की बुरी हालत के चलते कई गांवों के लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। सडको पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन चुके हैं और अनेक जगहों से सड़क उखड़ चुकी है। लोगों ने प्रशासन से सड़क की मुरम्मत करवाए जाने की मांग की है। केसर सिंह, बलराज, राजकुमार, ज्ञान सिंह, रेशम सिंह, निर्मल, सुरेश, रोशन कुमार, बलदेव सिंह आदि ने बताया कि मुंशीवाला से सुखमनपुर तक जानी वाली इस सड़क की लंबे अरसे से मुरम्मत आदि नहीं होने के कारण सड़क खस्ता हो चुकी है।
सड़क कई जगहों से उखड़ी और टूटी हुई है और कई जगहों पर गहरे गड्ढे हो चुके है। खस्ता सड़क के कारण वाहन चालकों कोआने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि खस्ता सडको के कारण दुर्घटनाओं का भय रहता है। वहीं इससे किसी स्थान तक पहुंचने में भी अधिक समय बर्बाद करना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त मार्ग की जल्द से जल्द मुरम्मत करवाई जाए ताकि लोगों को आ रही परेशानियों से राहत मिल सके।
Advertisement