
पानीपत। हरियाणा पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत मतदान शुरू हो चुका है। करनाल सहित अंबाला, चरखी-दादरी, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा व सोनीपत में ग्राम पंचायत के लिए मतदान हो रहे हैं। वहीं, सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया है। मतदान प्रतिशत पर सबकी निगाहें जमी हैं।
करनाल:
करनाल में नौ ब्लाक की 395 ग्राम पंचायतों में मतदान शुरू हुआ। इसके लिए 423 जगह पर 892 बूथ बनाए गए हैं, जिन पर वोटिंग होनी है। 892 बूथों में से 127 संवेदनशील बूथ व 162 अतिसंवेदनशील बूथ चिन्हित किए गए हैं। जिले में विभिन्न एरिया में 52 पेट्रोलिंग पार्टी बनाई गई है, जो मतदान के दौरान लगातार गश्त पर रहेंगी।
करनाल जिले में अभी तक शांतिपूर्वक मतदान चल रहा है। अभी तक जिले भर में 35761 लोग मतदान कर चुके हैं।
खंड:::::::::: मतदान
निसिंग::::3.5%
असंध::::::4.8%
चिडाव:::::5.2%
घरौंडा::::: 4.9%
इंद्री:::::::4.1%
करनाल::::3.5%
कुंजपुरा:::6%
मूनक:::: 5.9%
नीलोखेड़ी::::4.9%
अंबाला:::
जिला अंबाला में 400 ग्राम पंचायत हैं, जिनमें 4 लाख 63 हजार 302 मतदाता हैं, जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 लाख 46 हजार 884 व महिला मतदाताओं की संख्या 2 लाख 16 हजार 408 जबकि 10 अन्य हैं। इस चुनाव के सफलतापूर्वक के लिए 52 ड्यूटी मजिस्ट्रेट / सुपरवाइजर नियुक्त किये गये हैं। इसके साथ-साथ पुलिस पेट्रोलिंग पार्टियां भी लगाई गई हैं।
कुरुक्षेत्र:
कुरुक्षेत्र में पंचायत चुनावों में 525183 मतदाता जिला परिषद और पंचायत समिति के लिए मैदान में उतरे 664 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसके लिए बुधवार को जिला भर में 652 बूथों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदान को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।